PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

जालंधर से दुःखद ख़बर, बुजुर्ग महिला की बस के नीचे आने से हुई दर्दनक मौत,

jalandhar-goraya-elderly-woman-dies-after-falling-from-bus-accident

.

PTB Sad न्यूज़ जालंधर : पंजाब के जालंधर में कस्बा गोराया के पास दर्दनाक हादसा हुआ है। एक मिनी बस ड्राइवर की लापरवाही के चलते बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान बलवीर कौर के रूप में हुई है। झटका लगने से बुजुर्ग महिला मिनी बस से नीचे गिर गई थी। हादसे के बाद ड्राइवर करीब 2 किलोमीटर तक बस को दौड़ाता रहा।

.

.

बस के अंदर मौजूद लोगों ने किसी तरह दो किलोमीटर बाद बस रुकवाई। महिला की रात को इलाज के दौरान मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बुजुर्ग महिला बलबीर कौर गोराया के गांव काहना ढेसियां में स्थित सरकारी अस्पताल से दवा लेने आई थी। दवा लेने के बाद वह मिनी बस पर सवार होकर अपने गांव लौट रही थी। इस दौरान बस चालक द्वारा तेज गति और लापरवाही से बस चलाई गई।

.

.

गांव के पास ही जब बस चालक ने झटके से मोड़ काटा तो बलवीर कौर बस के दरवाजे से बाहर गिर गई। जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। यात्रियों ने बस चालक को बताया लेकिन उसने बस नहीं रोकी। करीब दो किलोमीटर जाने के बाद बस रुकी। आपको बता दें कि घटना में जख्मी हुई बुजुर्ग को तुरंत एक ऑटो चालक अस्पताल लेकर पहुंचा था। पहले को डॉक्टरों द्वारा बुजुर्ग महिला को प्राथमिक इलाज दिया गया।

.

.

जिसके बाद जब उसकी हालत गंभीर बनी रही तो तुरंत बुजुर्ग महिला को जालंधर के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान बुजुर्ग महिला ने रात को दम तोड़ दिया। वहीं, परिवार द्वारा मामले में बस चालक के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की थी। जिसके बाद पुलिस ने उक्त बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया और उसकी बस अपने कब्जे में ले ली थी।

.

.

.