PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

पंजाब से बड़ी ख़बर, व्यक्ति अज्ञात हमलावरों ने किया जानलेवा हमला, पेट में मारी 3 गोलियां,

3 bullets fired in stomach during family dinner ropar man attacked in mohali recruitment pgi Mohali

PTB Crime न्यूज़ : चंडीगढ़ से सटे मोहाली में आपराधिक वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। किसी पर गोलियां चलाना आम बात हो गई है। एक दिल दहला देने वाली घटना में रविवार देर रात रोपड़ के एक व्यक्ति पर तीन गोलियां चलाई गई। व्यक्ति की हालत नाजुक है और उसे पीजीआई में भर्ती करवाया गया है।

रोपड़ का यह व्यक्ति अपने परिवार के साथ मोाहली फेज 5 में डिनर करने के लिए आया था। यहां देर रात उस पर पार्किंग में अज्ञात हमलावरों ने तीन रांउड फायर कर दिए। रात करीब 10.15 बजे यह घटना घटी। हमलावर व्यक्ति की कार भी साथ ले गए। व्यक्ति की पहचान रोपड़ के हरविंदर सिंह के रुप में हुई है।

वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ हुंडई आई-20 कार में डिनर के लिए आए थे। जब परिवार बार्बेक्यू नेशन में खाना खा रहा था तो हरविंदर को कॉल आई और वह पार्किंग की तरफ गए, जहां गोली चली। वहीं चश्मदीदों ने बताया कि कुछ तीखी बहस के बाद गोलियां चलीं। इसके बाद हमलावर कार में सवार होकर भाग गए। इस घटना में एक हमलावार के भी घायल होने की बात चश्मदीदों ने बताई है।

हमलावरों ने करीब आधा दर्जन फायर किए थे। इनमें से हरविंदर के पेट में तीन गोलियां लगी थीं। उसे पहले मोहाली फेज 4 के निजी अस्पताल में ले जाया गया। यहां से पीजीआई रेफर कर दिया गया। मोहाली एसएसपी विवेकशील सोनी भी मौके पर पहुंचे थे। पुलिस के मुताबिक, अभी यह साफ नहीं हो पाया है

कि यह गाड़ी की पार्किंग को लेकर हुए झगड़े का नतीजा है या कार स्नैचिंग का केस है। पुलिस ने मौके की सीसीटीवी फुटेज ले ली है और पीड़ित के बयान रिकॉर्ड किए जाने हैं। मोहाली पुलिस की सीआईए टीम भी मौके पर पहुंची हुई थी। लूटी गई कार को पुलिस से शाहीमाजरा से बरामद कर लिया है।