PTB News

Latest news
बड़ी ख़बर : पूर्व मुख्यमंत्री ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, जाने बड़ी वजह पंजाब पुलिस में तैनात ASI को सिर में मा/री गो/ली, घायल हालत में खुद बाइक चलाकर पहुंचा थाने दो स्कूलों में लगी भीषण आग, 26 छात्रों की हुई दर्दनाक मौत Gold and Silver की कीमतों में आई भारी गिरावट Share Market में मची हाहाकार, निवेशकों के करोड़ों रुपए हुए स्वाहा IRCTC Money Laundering Case में लालू, तेजस्वी और राबड़ी सहित 9 के खिलाफ आरोप हुए तय चूनी लाल भगत के निधन के बाद दामाद मोहन लाल भगत का भी हुआ निधन जालंधर : बहन को स्कूल छोड़ने गए बाइक सवार युवक को बस ने कुच/ला, परिजनों ने लगाया धरना पंजाब : हथियारों सहित 3 व्यक्तियों को दो AK-47 और 50 कारतूस सहित किया गिरफ्तार हाईकोर्ट ने फिर लगाई पंजाब सरकार को फटकार, कहा- कोर्ट के साथ खेल खेलना करो बंद

जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास

Jalandhar Yuvraj Bhatia made a special appearance in C category of IGU Main Tour at the 10 year age

PTB न्यूज़ Sports : भारतीय जूनियर गोल्फ के क्षेत्र में महज 10 वर्ष की उम्र में युवराज भाटिया ने अपनी प्रतिभा और शानदार प्रदर्शन के दम पर एक खास पहचान बनाई है। युवराज इंडियन गोल्फ यूनियन (आई.जी.यू.) मेन टूर की सी कैटेगरी में खेलने वाले भारत के सबसे कम उम्र के राष्ट्रीय गोल्फरों में अपनी जगह बनाने में सफल रहे हैं। 27 अप्रैल 2016 को जन्मे युवराज भाटिया ने बेहद कम समय में गोल्फ़ के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है।

.

.

उन्होंने D-कैटेगरी से अपनी यात्रा शुरू की और लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए C-कैटेगरी तक पहुंचे। इस दौरान उन्होंने उम्र में अपने से बड़े खिलाड़ियों के साथ राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। युवराज भाटिया ने कम उम्र के बावजूद युवराज प्रदर्शन ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ध्यान आकर्षित किया है उनकी उपलब्धियों में कई पोडियम फिनिश के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करना भी शामिल है।

.

.

तुर्की में आयोजित यू. एस. किड्स टर्किश ओपन में युवराज ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया । महज 10 वर्ष की उम्र मे आई.जी.यू. मेन टूर की सी कैटेगरी तक पहुंचना युवराज की मेहनत, अनुशासन, निरंतर अभ्यास और खेल के प्रति उनके समर्पण को दर्शाता है। अब उनका लक्ष्य आने वाले वर्षों में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत क प्रतिनिधित्व करते हुए गोल्फ की दनिया में बड़ी उपलब्धियां हासिल करना है।

.

यह भी पढ़ें : जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद

.

.

यह भी पढ़ें : अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश