PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਮਿਊਜਿਕ ਵੋਕਲ) ਸਮੈਸਟਰ ਚੌਥਾ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿਚੋਂ ਮ... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी के किकबॉक्सरों ने सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में जीते स्वर्ण पदक, केसरी ग्लोबल स्कूल जालंधर में बड़े उत्साह से मनाया गया 12 सितंबर 2026 को दादा-दादी दिवस, चेयरमैन श्री अनिल चोपड़ा जी की याद में ‘चेयरमैन क्रिकेट ग्राउंड’ का उद्घाटन, नाइट क्रिकेट मैचों का आ... एच.एम.वी. की छात्राओं ने (PGDFS), Semester II,यूनिवर्सिटी परीक्षाओं (मई 2026) में टॉप तीन स्थान हासि... वासल एजुकेशन का संकल्प: शिक्षकों के सशक्तिकरण ,विद्यार्थियों और सभी कर्मचारियों के समग्र विकास पर के... पंजाब पुलिस के 2 SHO पर लगा लाखों की रिश्वत लेने का गंभीर आरोप, एक गिरफ्तार पंजाब : बच्चों से भरी स्कूल बस व PRTC बस से हुई जोरदार टक्कर, 10 से 15 छात्र हुए घायल, ड्राइवर की टू... पंजाब : बिजली संकट के बाद पावरकॉम के CMD बसंत गर्ग को हटा की गई गुरकीरत किरपाल की तैनाती पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी के साथ ही सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 100 रुपए की मिलेगी सीधे सब्सिडी

कॉकरोच पार्टी के संस्थापक ने फिर किया आंदोलन शुरू करने का ऐलान

Cockroach Party founder Abhijeet Deepke again announced to start the movement

PTB Big Political न्यूज़ मुंबई : कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) की ऑनलाइन परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन में शामिल होने का ऐलान किया है। पार्टी ने एमपीएससी के अध्यक्ष और सचिव के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे अभ्यर्थियों के प्रदर्शन को समर्थन देने की घोषणा की है।

.

CJP ने कहा है कि मांग पूरी नहीं होने पर राज्यव्यापी आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। सीजेपी की ओर से रविवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, अभिजीत दीपके और पार्टी के अन्य नेता एमपीएससी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन में शामिल होंगे। इससे पहले एमपीएससी की तैयारी कर रहे कुछ अभ्यर्थियों ने छत्रपति संभाजीनगर के वालुज स्थित दीपके के आवास पर उनसे मुलाकात की थी। पार्टी ने कहा कि एमपीएससी अध्यक्ष और सचिव के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन जारी रहेगा।

.

यदि 24 सितंबर तक मांग पूरी नहीं हुई तो दीपके एमपीएससी अभ्यर्थियों से बातचीत के लिए राज्यव्यापी दौरा करेंगे। अभ्यर्थियों से मुलाकात के बाद जारी वीडियो संदेश में दीपके ने कहा कि सीजेपी इस लड़ाई में छात्रों के साथ खड़ी है और मांग पूरी होने तक उनका समर्थन जारी रहेगा। एमपीएससी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे 28 वर्षीय प्रथमेश देशमुख की पुणे में आत्महत्या के बाद यह मामला और चर्चा में आया।

.

पुलिस को मिले सुसाइड नोट में करीब 2.5 लाख रुपये के कर्ज का उल्लेख होने की बात सामने आई थी। इसके बाद सीजेपी ने महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, बेरोजगारी और आर्थिक दबाव के कारण युवाओं में निराशा बढ़ रही है। दीपके ने प्रथमेश के परिजनों से भी मुलाकात की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं पर पेपर लीक और

.

परीक्षा परिणामों में देरी का अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है। दीपके ने इसे व्यवस्था की विफलता करार देते हुए सरकार से युवाओं की समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान देने की मांग की। इससे पहले दीपके ने प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन के दूसरे चरण का संकेत दिया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि भाजपा सरकार युवाओं के मुद्दों से चिंतित है और

.

यह भी पढ़ें : बड़ी ख़बर : पूर्व मुख्यमंत्री ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, जाने बड़ी वजह

देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मामलों को लेकर फिर आंदोलन शुरू किया जा सकता है। इस बीच अभिजीत दीपके ने मराठा आरक्षण समेत विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे मनोज जरांगे को भी समर्थन दिया है। दीपके ने पिछले शुक्रवार को जरांगे से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र सरकार से उनके साथ बातचीत करने की अपील की। उन्होंने सरकार पर युवाओं और शिक्षा से जुड़े मुद्दों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

.

यह भी पढ़ें : पंजाब : पंजाबी सिंगर के घर हुई ताबड़/तोड़ फायरिंग, 7-8 राउंड किये हम/लाव/रों ने फा/यर

दीपके ने कहा कि सरकार को आंदोलनकारियों की मांगों को समझने के लिए संवाद का रास्ता अपनाना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि जब राजनीतिक नेताओं के पास अन्य लोगों से मुलाकात का समय है, तो जरांगे से बातचीत क्यों नहीं की जा रही। उन्होंने चेतावनी दी कि जरांगे के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई से महाराष्ट्र में व्यापक प्रतिक्रिया हो सकती है।

.

यह भी पढ़ें : GNA University में स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन (SIH) 2026 के लिए आंतरिक हैकाथॉन का आयोजन