PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ, ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਦੇ ਜ਼ੋਨਲ ਯੁਵਕ ਮੇਲੇ ਵਿਚੋਂ ਜਿੱਤੀ ਰੱਨਰਅਪ ਟਰਾਫੀ, उत्तर भारत क्षेत्रीय बैटल ऑफ़ बैंड्स (NORTH INDIA REGIONAL BATTLE OF BANDS) -आईवी वर्ल्ड स्कूल, जालं... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय पुस्तक मेले का सफल आयोजन किताबों से जुड़कर ज्ञान और पढ़ने की रुचि... सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने पिंगला घर, जालंधर में मनाई दिवाली, एचएमवी में दीपावली प्रदर्शनी में छात्राओं की रचनात्मकता ने बिखेरी चमक, जीएनए यूनिवर्सिटी ने ‘प्रतिवाद 2026’ का सफलतापूर्वक किया आयोजन – युवा प्रतिभाओं को मिला अपनी प्रतिभा... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर नोबेल पुरस्कार विजेताओं तक: एलपीयू में 25 वर्षों से ग्लोबल ख्याति ... मुख्यमंत्री ने तीसा में एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन को दिखाई हरी झंडी, जीएनडीयू के ‘सी’ ज़ोन यूथ फेस्टिवल में सेंट सोल्जर कॉलेज का शानदार प्रदर्शन, नौ पुरस्कार किए अपने ना... एचएमवी ने जीएनडीयू ज़ोनल यूथ फेस्टिवल 2026 में हासिल की सेकंड रनर्स-अप ट्रॉफी,

Stock Market की आज देखने को मिली दमदार शुरुआत, किन शेयरों में हो रही है जोरदार खरीदारी

stock market today opening 21 september 2026

PTB Business न्यूज़ मुंबई : सोमवार को शेयर बाजार तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में रियल्टी, ऑटो और फार्मा शेयरों में खरीदारी रही, जबकि आईटी और पीएसयू बैंक सेक्टर दबाव में नजर आए। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार ने मजबूती के साथ शुरुआत की। सोमवार सुबह शुरुआती कारोबार में निवेशकों की खरीदारी से बाजार हरे निशान में खुला, जहां रियल्टी, ऑटो और फार्मा सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली।

.

वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेत, मध्य पूर्व में तनाव के बावजूद कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और मजबूत कॉर्पोरेट ग्रोथ की उम्मीदों ने घरेलू बाजार को सहारा दिया। हालांकि आईटी और पीएसयू बैंक शेयरों में हल्का दबाव बना रहा। शुरुआती कारोबार में बाजार की तेजी को सहारा रियल्टी और ऑटो शेयरों से मिल रहा था। सूचकांकों में निफ्टी रियल्टी और निफ्टी ऑटो टॉप गेनर्स थे। निफ्टी फार्मा, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी एफएमसीजी,

.

.

निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग, निफ्टी कंजप्शन, निफ्टी प्राइवेट बैंक और निफ्टी ऑयल एंड गैस गेनर्स थे। सुबह 9:17 पर सेंसेक्स 440 अंक या 0.59 प्रतिशत की तेजी के साथ 74,735 और निफ्टी 47 अंक या 0.20 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,393 पर था। निफ्टी आईटी, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी इन्फ्रा और निफ्टी मीडिया लूजर्स थे। लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप में मिलाजुला कारोबार हो रहा था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 126 अंक या

.

0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 62,064 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 10 अंक की मामूली तेजी के साथ 19,886 पर था। सेंसेक्स पैक में अल्ट्राटेक सीमेंट, इंडिगो, एशियन पेंट्स, सन फार्मा, ट्रेंट, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एचयूएल, एलएंडटी, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, एमएंडएम, एनटीपीसी, टाटा स्टील, एचसीएल टेक, बजाज फिनसर्व और टाइटन गेनर्स थे। इन्फोसिस, पावर ग्रिड, भारती एयरटेल और टेक महिंद्रा लूजर्स थे।

.

यह भी पढ़ें : देश के एयरपोर्ट पर 40 लाख के iPhone और MacBook, कर विभाग की टीम ने किए जब्त

.

जानकारों के मुताबिक, दुनिया भर में जियोपॉलिटिकल जोखिम बढ़ रहे हैं। मध्य पूर्व में टकराव और रूस-यूक्रेन युद्ध और तेज हो रहे हैं। हालांकि, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से तेल की आपूर्ति बढ़ने की वजह से ब्रेंट क्रूड की कीमत 102 डॉलर से नीचे आ गई है। हालांकि, यूएस के 10-साल के बॉन्ड यील्ड 5 प्रतिशत के आसपास बनी हुई है, जिससे इक्विटी मार्केट के लिए खतरा पैदा हो रहा है।

.

यह भी पढ़ें : जालंधर : महिला को बंधक बनाकर 5 लाख कैश व 22 तोले सोना लूटकर ले गए लुटेरे

लेकिन विकसित अर्थव्यवस्थाओं में मजबूत ग्रोथ और अच्छी कॉर्पोरेट कमाई की उम्मीदों के चलते इक्विटी मार्केट डटे हुए हैं। भारत में भी यही ट्रेंड देखने को मिल रहा है। वैश्विक बाजारों में भी तेजी देखी जा रही है। टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, बैंकॉक और सोल हरे निशान में थे, जबकि जकार्ता लाल निशान में था। अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार को मिलाजुला बंद हुआ था, जिसमें मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स 0.18 प्रतिशत की गिरावट और नैस्डैक में 0.39 प्रतिशत की तेजी देखी गई।