PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

चलती बस में करंट दौड़ने से 5 लोगों की मौके पर ही मौत, कई घायल

5 people died on the spot due to current running in the moving bus, many injured

PTB Big News जैसलमेर : राजस्थान के जैसलमेर जिले में करंट की चपेट में आने के 5 यात्री झुलस गए जबकि दो सगे भाईयों समेत तीन की मौके पर मौत हो गई। घायल हुए यात्रियों का अस्पताल में उपचार जारी है, जिसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के शिकार हुये लोग संत सदाराम के मेले में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। इस दौरान ये हादसा हो गया। सीएम अशोक गहलोत ने हादसे पर दुख जताया है। सीएम ने ट्वीट कर कहा-जैसलमेर में बस में करंट से तीन लोगों की मृत्यु अत्यंत दुखद है, शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं, ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में संबल प्रदान करें एवं दिवंगतों की आत्मा को शान्ति प्रदान करें। दुर्घटना में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है।

पुलिस के अनुसार, हादसा जैसलमेर से 15 किलोमीटर दूर सदर थाना इलाके में सुबह करीब 10 बजे पोलजी की डेयरी पास हुआ। इलाके के खींया और खुईयाला गांव के ग्रामीण निजी बस किराए पर लेकर लोक देवता संत सदाराम के मेले में गए थे। वहां से वापस आते समय यह हादसा हो गया। हादसे के बाद वहां चीख पुकार मच गई। दरअसल, पोलजी की डेयरी के पास सड़क की ऊंचाई बढ़ाने का काम चल रहा है। इससे ऊपर से गुजर रहे तार थोड़े नीचे हो गए थे। बस में अंदर के अलावा उसकी छत पर भी श्रद्धालु बैठे हुए थे।

बताया जा रहा है कि बस में बहुत ज्यादा सवारियों को बिठाया गया था। बस में अंदर जगह नहीं मिली तो लोग उसकी की छत पर बैठ गये थे। वहां से निकलते समय बस की छत ऊपर बैठे हुए यात्री ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों के संपर्क में आ गये। वे करंट की चपेट में आते ही पूरी बस में करंट फैल गया। लेकिन फिर भी चालक ने तत्परता बरतते हुये बस को आगे निकाल लिया जिससे करंट थोड़ी देर ही रह पाया। लेकिन तब तक आठ लोग करंट से बुरी तरह से झुलस गये थे।

बता दें कि घटना में मरने वाले दो युवक तो राणाराम मेघवाल और नारायणराम मेघवाल सगे भाई बताए जा रहे हैं। वहीं तीसरे मृतक की पहचान पदमाराम मेघवाल के रुप में हुई है। बस में सवार अधिकतकर यात्री खुईयाला गांव के रहने वाले हैं। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस व प्रशासन के लोग मौके पर पहुंचे। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं इसमें गंभीर यात्रियों को जोधपुर रेफर किया गया है।