PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

के.एम.वी. कॉलजिएट स्कूल द्वारा विदाई समारोह रेमिनिसेसिंस का भव्य आयोजन,

K.M.V Collegiate Sr. Sec. School organizes Reminiscences

के.एम.वी. में गठन के यह वर्ष छात्राओं के लिए एक मजबूत नीव की तरह काम करेंगे: प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी

PTB News “शिक्षा” : के.एम.वी. कॉलजिएट सी.सै. स्कूल की 10+2 कक्षा की छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह रेमिनिसेसिंस का आयोजन विद्यालय के देवराज सभागार में आयोजित किया गया। इस चिरस्मरीय अवसर पर विद्यालय प्राचार्या प्रो. डॉ. अतिमा शर्मा द्विवेदी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में छात्राओं के अभिभावकों को भी आमंत्रित किया। प्राचार्या महोदया ने इस अवसर पर मौजूद सभी छात्राओं, उनके अभिभावकों एवं प्राध्यापकों का स्वागत किया और उन्होंने विदा लेने वाली छात्राओं के उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि मेहनत, लगन एवं अनुशासन ही सफलता का श्रेष्ठ माध्यम है। इसलिए अपने उद्देश्य के प्रति ईमानदार रहकर ही सफलता एवं कामयाबी हासिल की जा सकती है। उन्होंने परीक्षाओं के लिए सभी छात्राओं को शुभ इच्छाएं देते हुए बेहद सूझ-बूझ एवं रूचि के अनुसार भविष्य में शिक्षा प्राप्ति के लिए विभिन्न विषयों को चुन्ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा किसी भी लडक़ी को दिया जाना वाला सबसे बड़ा उपहार है जिसके आगे सारा धन भी फीका पड़ जाता है । हमें समय के बदलाव के साथ अपनी सोच को बदलते हुए लड़कियों की शिक्षा पर ज्यादा से ज्यादा काोर देना चाहिए तांकि एक अच्छे सामाज का सृजन किया जा सके।

इस कार्यक्रम के दौरान के छात्राओं के द्वारा तैयार की गई नृत्य एवं गायन की प्रस्तुतियों मंच पर प्रस्तुत की गई। छात्राओं के विदाई के इस अवसर पर विद्यालय से जुड़ी अपनी यादों को भावपूरित ढंग से सभी के साथ सांझा किया। विद्यालय पर बनाई गई डाकयूमेंट्री फिल्म भी इस कार्यक्रम के दौरान दिखाई गई। मॉडलिंग इस कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण का केन्द्र रही। मॉडलिंग के अन्तर्गत करवाए अलग-अलग राऊंडस के आधार पर 10+2 आटर््स की छात्रा अंशिका को मिस रेमिनिसेंसिस के खिताब से सम्मानित किया गया। प्रथम रनर-अप के लिए आशू मेहता और द्वितीय रनर-अप के लिए वीरपाल कौर को चुना गया। इसके इलावा मिस कौनफिडेंट जसमीन को चुना गया।

मुस्कान मिस स्माइल के खिताब से सम्मानित हुई जबकि मिस ब्युटीफुल अटायर के लिए मनप्रीत, मिस एलीगैंट के लिए जसलीन एवं मिस चार्मिंग के लिए राजदीप कौर को चुना गया। विद्यालय प्रिंसीपल ने सभी छात्राओं को सम्मानित करते हुए इस प्रोग्राम सफल आयोजन के लिए डॉ. मधुमीत, अध्यक्षा, अंग्रेजी विभाग, श्रीमती वीना दीपक, कोआर्डीनेटर, के.एम.वी. कालजिएट स्कूल, श्रीमती आनन्द प्रभा एवं समूह प्राध्यापकों के द्वारा किए गए प्रयत्नों की प्रशंसा की।