.
.
news punjab 52 year old man rape 8 year old girl Anandpur Sahib
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ आनंदपुर साहिब : पंजाब से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है जहां आनंदपुर साहिब के पास पड़ते गाँव दडोली में एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति द्वारा 8 साल की एक मासूम बच्ची के साथ बलात्कार किये जाने का सनसनी खेज मामला सामने आया है /
.
.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ट्यूशन पढ़ाने वाली मैडम का 52 साला पति बताया जा रहा है / जिसने उसके घर में पत्नी से ट्यूशन लेकिन आई 8 साल की बच्ची के साथ करीब 2 साल तक लगातार बलात्कार किया / इसकी भनक जैसे ही बच्ची के घरवालों को लगी तो उन्होंने इस बात की शिकायत पहले स्थानीय पुलिस को की और बाद में पुलिस ने यह गंभीर मामला दर्ज कर लिया /
.
.
पुलिस को दी शिकायत में परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी 2 वर्ष जोकि अध्यापिका के पास ट्यूशन पढ़ने जाती थी, उसका 52 साला पति ही बच्ची के साथ बलात्कार तब करता रहा जब अध्यापिका घर पर नहीं होती थी / उन्होंने यह भी बताया कि इस बात का खुलासा तब हुआ जब लड़की मानसिक और शारीरिक तौर पर इतनी परेशान हो गई और उसने यह सारी बात अपनी मां को बताई / फ़िलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद पीडित बच्ची का मैडीकल करवाने की बात कही है /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
news punjab 52 year old man rape 8 year old girl Anandpur Sahib


































