.
Dr. (Mrs.) Ajay Sareen bestowed with Nadia Murad Women Excellency Award
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB “शिक्षा” न्यूज़ : प्रतिष्ठित महाविद्यालय हंस राज महिला महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन को वल्र्ड वुमैन कांग्रेस, बैंगलुरू में प्रख्यात पुरस्कार ‘नादिया मुराद वुमैन एक्सीलैंसी अवार्ड’ से नवाकाा गया है / यह पुरस्कार डॉ. सरीन को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बेंगलुरू के जे.एन. आडीटोरियम में युनाइटेड नेशन की सहभागिता द्वारा आयोजित वल्र्ड वुमैन कांग्रेस के दौरान प्रदान किया गया /
..
यह अवार्ड उन्हें विभिन्न प्रोजैक्टों के माध्यम से नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए दिया गया है / पुडुचेरी की लेफ्टिनेंट गर्वनर डा. किरन बेदी ने डॉ. सरीन को यह पुरस्कार प्रदान किया /

इस अवसर पर महारानी ऑफ मैसूर हर हाईनेस प्रमोदा देवी, रश्मि कृष्णन, आईएएस सेक्रेटरी, भारत सरकार, डॉ. कल्पना गोपालन, आईएएस एडिशनल चीफ सेक्रेटरी भारत सरकार व डॉ. सौम्या मिश्रा, आईपीएस तेलंगाना सरकार भी उपस्थित थे /
..
इस अवसर पर भारत की सशक्त महिला किरन मजूमदार शाह ने भी प्राचार्या डॉ. सरीन के व्यक्तित्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि देश की सशक्त महिला के विचार सुन पाना गर्व की बात है / उन्होंने प्रोत्साहन देने के लिए डॉ. सरीन का धन्यवाद किया / डॉ. सरीन के द्वारा की गई नई पहल की भी भरपूर प्रशंसा की गई जिसमें राखी सखी, वृक्षाबंधन, बेटा समझाओ, बेटी पढ़ाओ शामिल हैं / डा. सरीन ने नारी शिक्षा के क्षेत्र में अथक कार्य किए हैं / इस अवसर पर कॉलेज के समूह टीचिंग व नान टीचिंग स्टाफ सदस्यों ने उन्हें बधाई दी /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Dr. (Mrs.) Ajay Sareen bestowed with Nadia Murad Women Excellency Award


































