.
KMV Organizes Freshers Night for Hostel Students Students Display Their Extraordinary Talent
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB “शिक्षा” न्यूज़ : भारत की विरासत संस्था कन्यामहाविद्यालय आटोनॉमस कालेज एवं देश के नंबर 1 कालेज की रैकिंग प्राप्त (इंडिया टूडे द्वारा विभिन्न श्रेणियों में प्राप्त), जालंधर की होस्टल की छात्राओं के लिए फ्रैशर्स नाईट 2019 का आयोजन किया गया /
..
प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने मुख्यातिथि के रुप में उपस्थित होते हुए ज्योति प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया / इसके अतिरिक्त वैल्कम सांग द्वारा प्राचार्या जी का अभिनंदन किया गया / इस अवसर पर होस्टल की छात्राओं द्वारा कोरियोग्राफी, हिमाचली नाटी, वैस्टन डांस, भांगड़ा आदि द्वारा पेश कर खूब समय बांधा गया /

जहां हिमाचली-नाटी नृत्य की रंगारंग प्रस्तुति से सभी दर्शकों का मनोरंजन हुआ वहीं साथ ही छात्रा दीपिका द्वारा गाए गए गीत ने सभी का मन मोह लिया / होस्टल छात्राओं द्वारा माडलिंग की प्रस्तुति विशेष आर्कषण का केन्द्र रही /
..
विद्यालय प्राचार्या ने छात्राओं से इस अवसर पर संबोधित होते हुए उनको निरंतर कठोर परिश्रम करते हुए प्रगति पथ पर अग्रसर होने को कहा / डा. मधुमीत, डा. गुरजोत और ई.सी.ए. विभाग की टीम के द्वारा निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई गई / डा. नीरज शर्मा, डीन, रैकाीडैंट लाईफ, होस्टल वार्डन श्रीमति परमजीत एवं श्रीमति बलविंदर तथा होस्टल के सभी स्टाफ सदस्य इस अवसर पर मौजूद रहे /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
KMV Organizes Freshers Night for Hostel Students Students Display Their Extraordinary Talent


































