.
.
NCC of Cadet Rahul Vasudeva of James Cambridge International School Selection for the best cadet competition in the group
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB “शिक्षा” न्यूज़ : जैम्स कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल, होशियारपुर में एन.सी.सी. कैडेट राहुल वासुदेवा का एन.सी.सी. जालंधर गु्रप की ओर से गणतंत्र दिवस बैस्ट कैडेट प्रतियोगिता में चयन हुआ / यह प्रतियोगिता 6 नवंबर 2019 को रोपड़ में आयोजित होगी /
..
एन.सी.सी. इंचार्ज ए.एन.ओ. श्री गुरमीत सिंह ने कहा कि इस प्रतियोगिता में पंजाब हिमाचल, हरियाणा व चंडीगढ़ के कैडेट भाग लेंगे / स्कूल पिंसिपल वैशाली शर्मा जी ने बताया कि राहुल वासुदेवा प्रतिभावान छात्र है जो पूरी शिद्दत से एन.सी.सी. कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी करता है तथा अपने बढ़िया प्रदर्शन के कारण वह एन.सी.सी. के अगले स्तर में पहुँचा है /
..
इस अवसर पर स्कूल के सी.ई.ओ. श्री राघव वासल जी ने कहा कि हमारा स्कूल हमेशा एन.सी.सी गतिविधियों सुचारू रूप में करवाने में प्रतिबद्ध है / स्कूल के प्रेजीडेंट श्री के.के. वासल जी ने इस प्रतियोगिता हेतु राहुल को ढेरों शुभकामनाएँ दीं /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
NCC of Cadet Rahul Vasudeva of James Cambridge International School Selection for the best cadet competition in the group































