PTB News

Latest news
पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड - 2026 में शानदार प्रदर्शन, कसोल फायरिंग Case : वारदात के बाद विदेश भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने किया पंजाब से गिरफ्तार UPI से लेकर गैस सिलेंडर व गाड़ियों की कीमत तक, आज से हुए बड़े बदलाव, IPL फाइनल के बाद, गुजरात टाइटंस की बस में शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी जालंधर सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप-बेटे पर किया GYM मालिक ने साथियों सहित हमला स्मार्ट पुलिसिंग! E-Challan प्रणाली की हुई शुरुआत DGP पंजाब ने की समीक्षा

हिमाचल में फिर हुआ भयानक हादसा, 2 की हुई मौत, 

[smartslider3 slider=7].

[smartslider3 slider=8].

[smartslider3 slider=9].

[smartslider3 slider=10].

[smartslider3 slider=11].

[smartslider3 slider=14].

200 फिट गहरी खाई में गिरी कार,  (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Accident न्यूज़ हिमाचल / किन्नौर : जिला किन्नौर थाना क्षेत्र पूह के अंतर्गत एन.एच.-5 पर नेसंग झूले के पास आज एक गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से 2 लोगों की मौत होने का मामला सामने आया है / मृतकों की पहचान सुरेंद्र कुमार (41) निवासी सुन्नम जिला किन्नौर व राधेंद्र साहनी (28) पुत्र रमेश साहनी निवासी गांव बदेही (बिहार) जोकि मिस्त्री का काम करता था, के रूप में हुई है / जानकारी के अनुसार सुरेंद्र कुमार चालक व मालिक गाड़ी लेकर रिकांगपिओ से सुन्नम जा रहा था कि नेसंग झूले के पास गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा, जिससे गाड़ी सड़क मार्ग से लगभग 200 फुट नीचे खाई में गिर गई तथा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई / इस हादसे में सवार सुरेंद्र कुमार व राधेंद्र साहनी की मौके पर ही मौत हो गई /

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस थाना पूह को इस घटना की जानकारी दी व पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर सभी शवों को वहां से निकालकर स्वास्थ्य केंद्र स्पीलो लाया गया / वहीं जिला प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को 10-10 हजार रुपए की फौरी राहत प्रदान की गई है / पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए स्वास्थ्य केंद्र स्पीलो में भेज दिया है व पुलिस मामले की जाँच कर रही है /

Latest News