PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

जालंधर सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप-बेटे पर किया GYM मालिक ने साथियों सहित हमला

Gym Owner Along with Associates Attacks Father and Son in Jalandhar's Silver Plaza Market

PTB Crime न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां दिन में हुए RTI Activist मर्डर के बाद देर शाम जालंधर के सोढल सड़क मार्ग पर स्थित सिल्वर प्लाजा मार्केट में पुरानी रंजिश के चलते एक पिता और पुत्र पर गिम मालिक ने ही अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। इन बदमाशों ने तेजधार हथियारों और पिस्तौल के बट से हमला कर दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

.

वहीं मिली जानकारी के अनुसार पिस्तौल व तेजधार हथियारों से हमला करते समय परिवार के अन्य अदस्यों ने इस हमले के दौरान अपने मोबाइल में एक वीडियो भी मौके पर बना लिया जोकि अब तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद सभी घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया और थाना आठ की पुलिस को इस मामले संबंधी सूचना दे दी गई। 

.

.

इस पुरे घटनाक्रम संबंधी जानकारी देते हुए गंभीर रूप से घायल सोनू ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ सिल्वर प्लाजा मार्केट में खाना खाने आए थे। इसी दौरान कुछ युवक उनके बेटे निखिल का नाम लेकर उससे अकेले में बात करने के लिए कहने लगे। जैसे ही निखिल उनसे बात करने गया, आरोपियों ने उस पर तेजधार हथियारों और पिस्तौल के बट से हमला कर दिया।

.

यह भी पढ़ें : स्मार्ट पुलिसिंग! E-Challan प्रणाली की हुई शुरुआत DGP पंजाब ने की समीक्षा

बेटे को बचाने के लिए सोनू आगे बढ़े, तो बदमाशों ने उनके हाथ पर भी तेजधार हथियार से वार कर दिया। हमले के दौरान शोर सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए आगे आए। लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। सोनू ने इस संबंध में थाना आठ की पुलिस को शिकायत दी है। थाना आठ के जांच अधिकारी ASI गुरमेल सिंह ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप-बेटे पर हमले की सूचना मिली थी।

.

यह भी पढ़ें : पंजाब! भरे बाजार में गोलगप्पे खा रहे युवक का 7 से 8 गो/लियां मारकर किया क/त्ल

.

पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची।एएसआई गुरमेल सिंह ने बताया कि घटना स्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

.

यह भी पढ़ें : फगवाड़ा में RTI Activist Simranjit Singh के मर्डर केस में बड़ी अपडेट, पुलिस को मिली सफलता,

.