.
Husband returning home after taking wife from village Jandiala Guru, killed wife on the way Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ गुरदासपुर : गुरदासपुर के अधीन पड़ते गाँव मैतरे की रहने वाली संदीप कौर का कुछ साल पहले अमृतसर के अधीन पड़ते जंडियाला गुरू के रहने वाले जुगराज सिंह के साथ प्रेम विवाह हुआ था और उसके दो छोटे बच्चे भी हैं / बताया जा रहा है कि 31 जनवरी को पत्नी अपने बच्चों को साथ लेकर सास के साथ अपने मायके घर आई हुई थी /
.अपनी माँ पत्नी और बच्चियाँ को लेने के लिए जुगराज बीती देर रात पहुँचा और अपनी माँ और बच्चियाँ को अपने एक दोस्त के साथ गाड़ी में घर भेज दिया और पत्नी को अपने साथ मोटरसाईकल पर लेकर रवाना हो गया /
.इस दौरान जब वह घर के पास पहुंचा तो रास्ता में पड़ते गाँव चीमा खड्ड के पास उसने अपनी पत्नी पर गोलियाँ चलाकर उसे मौत के घाट उतार दिया / इस गोलीबारी में संदीप कौर की मौके पर ही मौत हो गई / पुलिस इस मामलो की जांच में जुटी हुई है /
..
वहीं जांच अधिकारी का कहना है कि उनकी तरफ से पुलिस थाना हरगोबिन्दपुर में कत्ल का केस दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है / उधर लड़की का परिवार सदमे में है और वह कुछ भी बताने को तैयार नहीं है / इस दौरान यह भी पता चला है कि जुगराज के ख़िलाफ़ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Husband returning home after taking wife from village Jandiala Guru, killed wife on the way Punjab




































