congress leader rinkus relationship with sukkha kahlwan and other gangsters moga accused of conspiring to kill ssp Moga jalandhar Punjab
मोगा पुलिस का दावा नेता के हैं गैंगस्टर सुक्खा काहलवां और अन्य गैंगस्टरों से संबंध, SSP मोगा की हत्या की साजिश का लगा आरोप,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Political न्यूज़ मोगा / जालंधर : महिला को जबरन वॉट्सऐप कॉल करने के केस में नामजद हुए जालंधर यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रधान रिंकू सेठी की मुश्किलें बढ़ गई हैं / मोगा के SSP हरमनबीर सिंह गिल से बातचीत व उसमें गाली-गलौच की कॉल रिकॉर्डिंग वायरल होने के बाद रिंकू सेठी के खिलाफ मोगा में SSP की हत्या की साजिश का केस दर्ज कर लिया गया है /
.इसमें उस व्यक्ति को भी आरोपी बनाया गया है, जिसने गाली-गलौच का वीडियो फेसबुक पर अपलोड किया था / मोगा पुलिस के थाना मेहना में दर्ज केस में रिंकू सेठी को मर चुके कुख्यात गैंगस्टर सुक्खा काहलवां का बहुत करीबी बताया गया है, जबकि उसके अब भी गैंगस्टरों से संबंध का दावा किया गया है /
.इंस्पेक्टर ने कहा कि 8 मार्च को उन्होंने एक वायरल वीडियो देखी, जिसमें मोगा के SSP को मार देने और शारीरिक नुकसान पहुंचाने की धमकियां दी गई थी, जिनमें धमकी देने वाले एक व्यक्ति की पहचान रिंकू सेठी निवासी 563-R मॉडल टाउन जालंधर और सिदक निवासी 62 हरदेव नगर जालंधर हुई / इनके साथ 2-3 और अज्ञात व्यक्ति वीडियो में धमकी दे रहे थे /
.यह वीडियो सिदक ने अपनी फेसबुक ID पर अपलोड की थी / इंस्पेक्टर ने कहा कि पड़ताल के दौरान पता चला कि रिंकू सेठी के गैंगस्टर सुक्खा काहलवां के साथ बहुत करीबी संबंध रहे हैं / अब भी यह कई नामी गैंगस्टरों के साथ संबंध रखता है / उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ अब SSP मोगा हरमनबीर गिल साजिश रचकर हत्या की साजिश और IT एक्ट का केस दर्ज कर लिया गया है /
.
इंस्पेक्टर किक्कर सिंह के बयानों के मुताबिक मोगा के SSP हरमनबीर सिंह गिल की अगुवाई में पिछले एक साल से गैंगस्टरों के खिलाफ मुहिम चलाई जा रही है, पिछले दिनों गैंगस्टरों ने मोगा शहर में कई वारदातें की, जिसमें सुपरसाइन कपड़ा विक्रेता के मालिक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या और 15 अगस्त से पहले DC दफ्तर पर खालिस्तानी झंडा लगाया गया / इन सारी वारदातों में आरोपियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में असला बरामद किया गया /
.खालिस्तानी झंडा चढ़ाने वाले व फिरौती मांगने वालों की गिरफ्तारी के बाद भारत सरकार द्वारा आतंकी संगठन घोषित सिख फॉर जस्टिस (SFJ) ने फोन व टीवी चैनल पर SSP मोगा व उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई और इसकी साजिश भी रची गई / इसमें आतंकी संगठन के सरगना गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया /
.SSP से बातचीत का दावा कर कॉल रिकॉर्डिग वायरल करने वाले रिंकू सेठी इससे पहले माफी मांग चुके हैं / आरोपों के अगले दिन दूसरा वीडियो बना रिंकू ने कहा था कि शराब के नशे में उससे गलती हो गई थी, उसने CM कैप्टन अमरिंदर सिंह, लुधियाना से सांसद रहे मनीश तिवारी व मोगा के SSP हरमनबीर सिंह गिल से माफी मांग ली थी /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
congress leader rinkus relationship with sukkha kahlwan and other gangsters moga accused of conspiring to kill ssp Moga jalandhar Punjab































