PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

जालंधर में Night Curfew के दौरान हुए दो कत्ल, फैली सनसनी,

jalandhar city two murder in night curfew Punjab

jalandhar city two murder in night curfew Punjab

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Crime न्यूज़ जालंधर : जिला जालंधर में बीते कुछ दिनों से जहां जिला प्रशासन द्वारा जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए Night Curfew लगाकर लोगों को इस महामारी से बचने के लिए तो लगातार प्रयास तो किये जा रहे हैं, लेकिन इसी Night Curfew के दौरान जिला प्रशासन द्वारा लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जो पुलिस का सुस्त पहरा लगाया गया है उसकी एवज में अपराधियों के होसले बुलंद हैं /

.

.

ऐसे में कई दिनों से लगातार चोरी, लूटपात के मामले लगातार बढ़ने से पुलिस अधिकारीयों के लिए यह बड़ा सिरदर्द भी बनता जा रहा है / ऐसा ही एक मामला बीती रात को उस समय सामने आया जब शहर के अधीन पड़ते बस्ती बावा खेल इलाके में एक नाबालिग युवक की कुछ लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी यही नहीं हड़कंप तो उस समय मच गया जब जिंदा रोड पर नाले में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला उक्त मृतक के शरीर पर तेजधार हथियारों के निशान थे / इन दो सनसनीखेज मामलों के बाद पुलिस आगे चलकर शहर की सुरक्षा के लिए क्या बंदोबस्त करती है यह तो समय ही बताएगा /

.

जानकारी के अनुसार बस्ती बावा खेल के न्यू राज नगर की ठेके वाली गली में 17 वर्षीय धर्मप्रीत अटवाल पुत्र सतपाल की सोमवार रात लोहे की राड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई / घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है / वहीं प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो धर्मप्रीत के भाई का इलाके के ही कुछ लोगों के साथ विवाद हो रहा था / धर्मप्रीत बीच-बचाव करने पहुंच गया /

.

इस दौरान हमलावरों ने धर्मप्रीत के सिर पर लोहे की राड से वार कर दिया / लोग उसे अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई / घटना के करीब दो घंटे बाद सिविल अस्पताल में पहुंचे ACP बलविंदर सिंह ने बताया कि जांच में अभी पुलिस सिर्फ बच्चे का नाम और उसके घर का पता निकाल पाई है / हत्या किसने की, इस बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है /

.

उन्होंने कहा कि जिस राड से हत्या की गई, उसे भी पुलिस बरामद नहीं कर पाई है / वहीं एक प्रत्यक्षदर्शी की मानें तो जिस हथियार से उसकी हत्या की गई, वह उन्होंने पुलिस को सौंप दिया था / फ़िलहाल जाँच जारी है / वहीं जिंदा रोड पर नाले में एक अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई / मृतक के गले पर तेजधार हथियार से वार किए जाने के निशान मिले हैं /

.

सूचना मिलते ही एडीसीपी हरप्रीत सिंह बैनीपाल, एसीपी नार्थ राजिंदर सिंह, थाना मकसूदां व करतारपुर की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला / देर रात तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी / प्राथमिक जांच में उसकी उम्र 35 वर्ष के करीब बताई जा रही है और वह किसी दूसरे राज्य का निवासी है / हत्या 24 घंटे की भीतर ही की गई है क्योंकि शव अभी गला नहीं था / फ़िलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की करवाई शुरू कर दी है /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,

jalandhar city two murder in night curfew Punjab