PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

गैंगस्टरों ने कार पर की अंधाधुंध फायरिंग, दो लोगों का किया कत्ल, महज 10 मीटर दूर मौजूद थी पुलिस, फैली सनसनी,

ambala police was 10 meters away but miscreants fired at car and killed two people delhi

ambala police was 10 meters away but miscreants fired at car and killed two people delhi

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Crime न्यूज़ अंबाला : आज गैंगस्टरों में हुई गैंगवॉर से अंबाला उस समय दहल उठा / जब दिनदिहाड़े अंबाला की सड़कों पर गुंडागर्दी देखने को मिली, इस दौरान शहर के बीचों बीच एक कार पर बदमाशों ने अंधाधुंध गोलियां बरसा कर कार सवार 2 लोगों की हत्या कर दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई और दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए /

.

.

अंबाला शहर में दिन-दिहाड़े हुए इस गोलीकांड में जिस जगह बदमाशों ने 20 से 25 राउंड फायर किए, उस जगह से महज 10 मीटर की दूरी पर ही पुलिस तैनात थी / फिलहाल दिन-दिहाड़े हुई इस वारदात के बाद अंबाला पुलिस पूरी तरह हरकत में आ गई है और आरोपियों की तलाश में जुटी गई / पुलिस इस गोलीकांड को लॉरेंस बिश्नोई गैंग और भुप्पी राणा गैंग से जोड़ कर देख रही है, जिसमें भुप्पी राणा गैंग के 2 लोगों की गोलियां लगने से मौत हो गई है /

.

अंबाला में आज लगभग 12 साल बाद हुई गैंगवार की वारदात ने अंबाला शहर में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है / अंबाला शहर के कालका चौक पर जहां पुलिस का 24 घंटे कड़ा पहरा रहता है, वहां दिनदिहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग हुई / मारे गए दोनों लोगों की पहचान राहुल और प्रदीप उर्फ पंजा के रूप में हुई है / इस वारदात में दो लोग घायल हो गए /

.

आपको यह भी बता दें कि अंबाला शहर के व्यस्ततम कालका चौक पर बदमाशों ने एक कार को घेरकर उस पर 20 से 25 राउंड फायरिंग किये / गोलीकांड से चंद कदम की दूरी पर तैनात प्रत्यक्षदर्शी पुलिसकर्मी की मानें, तो दो लोगों ने कार सवार युवकों पर गोलीबारी की और पंजाब की तरफ फरार हो गए / मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी ने बताया कि फायरिंग करने वाले बदमाश HR074314 नंबर की गाड़ी में आए बताये जा रहे हैं /

.

बदमाशों ने जिस गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं, उस गाड़ी में सवार एक युवक की मानें तो वह चंडीगढ़ से अंबाला कोर्ट में पेशी पर आए थे और कालका चौक पर घेरकर उनपर फायरिंग कर दी गई. युवक ने बताया कि बदमाश सफेद रंग की गाड़ी में आए थे / फ़िलहाल पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी / अंबाला रेंज IG वाई पूर्ण कुमार भी मौके पर पहुंचे /

.

वहीं DSP हेड क्वार्टर ने बताया कि शुरुआती जांच में यह वारदात गैंगवॉर लग रही है, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई और भुप्पी राणा गैंग का नाम सामने आ रहा है / पुलिस अधिकारीयों के मुताबिक, इस गैंगवॉर में भुप्पी राणा गैंग के दो लोगों की मौत हो गई है / वहीं घायल युवकों ने जो कोर्ट में पेशी की बात कही, ऐसी किसी बात की जानकारी फिलहाल पुलिस को नहीं मिल पाई, वहीं IG वाई पूर्ण कुमार ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है /

.

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,

ambala police was 10 meters away but miscreants fired at car and killed two people delhi