PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

टिकरी बॉर्डर पर किसान आंदोलन में शामिल पंजाब के किसान की गला रेत कर की अज्ञात ने हत्या, फैली सनसनी,

farmer from punjab murdered at tikri border delhi kisan Andolan

farmer from punjab murdered at tikri border delhi kisan Andolan

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Sad न्यूज़ दिल्ली : टिकरी बॉर्डर पर एक किसान की गला रेत कर हत्या कर दी गई / जानकारी के अनुसार किसान का शव बहादुरगढ़ बाईपास पर नया बस स्टैंड के पास कच्चे रास्ते पर मिला / मृतक किसान की पहचान हाकम सिंह के तौर पर हुई है और वह पंजाब के भठिंडा जिले का रहने वाला था /

.

.

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को जांच के बाद पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है / अभी तक हत्या के कारणों और आरोपितों की पहचान नहीं हो सकी है, हालांकि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है /

.

.

वहीं इससे पहले टिकरी बॉर्डर पर ही हरियाणा के एक किसान ने कुछ दिनों पहले आत्महत्या कर ली थी / किसान की पहचान राजबीर के तौर पर हुई थी / पुलिस के अनुसार आत्महत्या करने वाला किसान हिसार जिले का रहने वाला था और घटनास्‍थल के पास ही उसका शव एक पेड़ से लटकता हुआ मिला था / बताया गया था कि राजबीर कृषि कानूनों का विरोध शुरू से ही करता आया था और लंबे समय से आंदोलन से जुड़ा था /

.

.

वहीं कुछ सोमवार को टिकरी बॉर्डर पर ही पंजाब की एक महिला किसान की मौत हो गई थी / 65साल की बलबीर कौर की मौत हार्ट अटैक आने के चलते हुई / उन्हें अचानक रात में बेचैनी और सीने में दर्द की शिकायत हुई / इसके बाद उन्हें बहादुरगढ़ के सिविल अस्पताल लाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई थी / बलबीर कौर आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाली पहली महिला आंदोलनकारी हैं /

.

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,

farmer from punjab murdered at tikri border delhi kisan Andolan