assam Assembly election 2021 evms found patharkandi bjp candidate krishnendu pauls car
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Political न्यूज़ असम : असम के करीमगंज में भाजपा उम्मीदवार की कार से ईवीएम मिलने का मामला सामने आया है / इस मामले में चुनाव आयोग ने वहां के जिला निर्वाचन अधिकारी से रिपोर्ट मांगी है, जिस गाड़ी में EVM मिली थी वह कार पाथरकांडी से भाजपा उम्मीदवार कृष्णेंदु पाल की बताई जा रही है /
. .जानकारी के मुताबिक, ईवीएम लावारिस बोलेरो में मिली थी / गौरतलब है कि गुरुवार को असम में दूसरे चरण का मतदान समाप्त हुआ / दूसरे चरण में 76.96 फीसदी वोटिंग हुई / इसके बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें भाजपा उम्मीदवार की कार में कथित रूप से ईवीएम मशीनें देखी जा रही है /
.Breaking : Situation tense after EVMs found in Patharkandi BJP candidate Krishnendu Paul’s car. pic.twitter.com/qeo7G434Eb
— atanu bhuyan (@atanubhuyan) April 1, 2021
.
दरअसल, अतानु भूयन नाम के एक शख्स ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस वीडियो पर पोस्ट किया है / उन्होंने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, पथारकंडी से भाजपा उम्मीदवार कृष्णेंदु पाल की कार से ईवीएम मिलने के बाद स्थिति तनावपूर्ण है / वहीं, प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के कई नेताओं ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाकर वीडियो की जांच कराने की मांग की है /
. .उन्होंने ट्वीट कर कहा कि हर बार ऐसे वीडियो सामने आते हैं जिनमें निजी गाड़ियों में ईवीएम ले जाते हुए पकड़े जाते हैं / अप्रत्याशित रूप से उनमें कुछ चीजें सामान्य होती है- गाड़ियां भाजपा उम्मीदवार या उनके साथियों से जुड़ी होती हैं / वीडियो एक घटना के रूप में सामने आते हैं और फिर झूठ बताकर खारिज कर दिया जाता है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
assam Assembly election 2021 evms found patharkandi bjp candidate krishnendu pauls car


































