PTB Big News सूरत : गुजरात के सूरत स्थित कड़ोदरा के गुजरात औद्योगिक विकास निगम (GIDC) में भयावह लगी हैं / बताया गया कि आग विवा पैकजिंग मिल में लगी / इस घटना में अब तक दो मजदूरों की मौत हुई है और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं / जबकि हाइड्रोलिक लिफ्ट द्वारा 125 से ज्यादा मजदूरों को बचा लिया गया है / मौके पर दमकल की कई गाड़ियां अब भी मौजूद हैं /
. .जानकारी के अनुसार हादसा उस वक्त हुआ जब मजदूर पांचवीं मंजिल पर काम कर रहे थे / सूत्रों के मुताबिक, कुछ लोगों ने जान बचाने के लिए कथित तौर पर इमारत से छलांग लगा दी जिसमें दो व्यक्ति की मौत हो गई / वहीं कुछ कारीगरों को हाईड्रोलिक क्रेन की मदद से बचाया गया / वहीं कुछ लोगों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है /
..
बरडोली डिवीजन के डिप्टी एसपी ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 125 लोग घायल हैं / जानकारी के मुताबिक सूरत के कडोदरा इलाके के वरेली स्थित एक पैकेजिंग यूनिट में सबकुछ सामान्य चल रहा था / मजदूर पांचवीं मंजिल पर काम कर रहे थे / इसी बीच अचानक आग लग गई /आग की लपटें उठते देख मजदूर भयभीत हो गए / आग ने तेजी से पूरी इमारत को कब्जे में लेना शुरू कर दिया /
. .मजदूर इस कदर डरे कि मारे डर के अपनी जान बचाने के लिए पांचवीं मंजिल से छलांग लगाने लगे / बताया जाता है कि सौ से अधिक लोगों को पैकेजिंग यूनिट से रेस्क्यू किया गया है /फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आग पर काबू करने की कोशिश में जुटे हैं / फायर ब्रिगेड की करीब दर्जनभर गाड़ियां मौके पर हैं / फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हैं / आग लगने की वजहों का भी पता लगाया जा रहा है/
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें




































