PTB Shocking न्यूज़ चंडीगढ़ : चंडीगढ़ के मलोया के जंगल में लहूलुहान हालत में पेड़ से लटका शव मिलने से हड़कंप मच गया / वहां से गुजर रहे एक राहगीर की नजर उसपर पड़ी तो उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी / सूचना मिलते ही मलोया थाना पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया / पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को जीएमएसएच 16 अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है / मृतक की पहचान सुनील उर्फ बौना के रूप में हुई है /
. .पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लहूलुहान हालत में मिले शव को देखकर लग रहा है कि मृतक पर तेजधार हथियार से हमला किया गया है / ऐसे में पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है, हालांकि यह तो अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा कि व्यक्ति की हत्या हुई है या आत्महत्या है / पुलिस ने मृतक के परिवार वालों को मामले की सूचना दे दी है / मृतक सुनील के 2 बच्चे हैं / सुनील परिवार के साथ मलोया में रहता था /
..
मृतक लंबे समय से कोई काम नहीं कर रहा। वह मौजूदा समय में बेरोजगार था / पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का शव मलोया थाना से कुछ ही दूर पर राणा फार्म हाउस के सटे जंगल में मिला है / आसपास के लोगों ने सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दिया / मौके की पूरी फोटोग्राफी भी कराई। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि मृतक के मुंह से खून निकला हुआ था / शरीर पर कपड़े भी नहीं थे /
. .वहीं घटना स्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि शव को देखकर ऐसा लग रहा है कि पहले मृतक के कपड़े उतार कर उसके साथ मारपीट की गई है / उसके बाद उसकी हत्या कर के उसे पेड़ से लटका दिया गया है / जब कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सेक्टर-16 के अस्पताल में रखवा दिया है / जहां पर शव का पोस्टमार्टम होना है / पोस्टमार्टम के बाद ही साफ होगा कि मृतक की हत्या की गई है या फिर उसने आत्महत्या की है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें




































