PTB News

Latest news
जालंधर : कारोबारी के मर्डर केस में शामिल शिवसेना नेता व महिला सहित 6 को किया पुलिस ने गिरफ्तार विधायक इंदरजीत कौर ने नकोदर की आंगनवाड़ी वर्करों को सौंपा ₹19.64 लाख का चेक आई वी वर्ल्ड स्कूल में राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह (14–20 नवंबर) के अंतर्गत रोचक गतिविधियों का आयोजन,... एचएमवी की मान्या ने 8.49 सीजीपीए के साथ यूनिवर्सिटी में पहला स्थान हासिल किया, केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों के 40 वर्ष पूरे होने के बाद राज्य को मिलेगी 50 प्रतिशत मुफ्त बिजली रॉयल्... जालंधर की AGI Infra ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया पंजाब का मान जालंधर : आप के राज में क्या जालंधर सेंट्रल में अभी भी बिक रहा है नशा, एक हत्या के बाद खड़े हुए कई सवा... एच.एम.वी. में पद्मश्री प्रो. एच.सी. वर्मा के साथ ‘फिजिक्स मंथन’ का आयोजन, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न शाखाओं में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया श्री गु... इनोसेंट हार्ट्स में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व,

गुरु नानक देव जी के बारे में अपशब्द बोलने वाले हिंदु नेता पर घोषित किया लाखों का इनाम,

reward of one lakh announced for the arrest of a hindu leader before the arrival of the chief minister Punjab

PTB Big News लुधियाना : लुधियाना में चल रहे पंजाब इन्वेस्टर्स समिट के बीच पुलिस के लिए बड़ी चुनौती सुरक्षा को लेकर खड़ी हो गई है, पिछले कुछ दिनों से शहर में श्री गुरु नानक देव जी के बारे में अपशब्द बोलने का मामला तूल पकड़े हुए है / सिख संगठनों की तरफ से ऐलान किया गया है कि अगर आरोपी हिंदु नेता अनिल अरोड़ा को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो वह सड़क जाम करेंगे / उनका प्रदर्शन समराला चौक में सड़क किनारे चल रहा है। इस कारण पुलिस के हाथ-पांव फूले हुए हैं /

बुधवार को देश-विदेश के करीब 500 बिजनेसमैन शहर में पहुंच रहे हैं और अगर इस दौरान प्रदर्शन होता है तो पंजाब सरकार की शाख पर बुरा असर पड़ेगा / इसलिए पुलिस की तरफ से अनिल अरोड़ा के लिए एक लाख रुपए का इनाम बेहद जल्दबाजी में कर दिया गया है / आपको यह भी बता दें कि कुछ दिन पहले श्री गुरु नानक देव जी और उनके पिता के बारे में हिंदु नेता ने अशब्द बोले थे / आरोपी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और विश्व हिंदु परिषद् से संबंधित है /

सिख समुदाय के नेताओं ने रविवार को समराला चौक में बारह एक घंटे तक प्रदर्शन किया गया / इस दौरान लगभग आधे शहर में जाम रहा / पुलिस अधिकारियों ने सिख संगठनों से 24 घंटे का समय भी लिया और एक लाख रुपए का इनाम भी घोषित किया / वहीं आज यानि बुधवार को पंजाब इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जा रहा है / इससे पहले सर्किट हाउस में कैबिनेट की मीटिंग होगी / इसलिए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और सभी कैबिनेट मंत्री लुधियाना आ रहे हैं / इस दौरान अगर सिख संगठन समराला चौक में प्रदर्शन करते हैं, तो चंडीगढ़ और दिल्ली रोड़ जाम हो सकता है /

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें