PTB न्यूज़ शिक्षा : बदलते मौसम एवं कोरोना के इस समय में सेहत का ध्यान रखना महत्वपूर्ण है ओर स्वस्थ रहने के लिए सबसे जरूरी है खानपान। इसी को ध्यान में रखते हुए सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल द्वारा वर्ल्ड शेफ डे को समर्पित हेल्दी ईटिंग विषय पर एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
. . .अध्यापिका नीलम ओर प्रदीप कौर के नेतृत्व में प्रतियोगिता में भाग लेते हुए छात्र जसकरन सिंह, गुरलीन कौर, चीयरप्रीत कौर, दीया कुमारी, परमीत कौर, मन्नत प्रीत कौर, इश्मीत कौर ओर गुंजन इत्यादि ने मिक्स वेज सलाद, वाइट सॉस ब्रैड, फ्रेंच टोस्ट, मिक्स ब्रैड फिलिंग टोस्ट, क्रीमी टोस्ट, मिक्स फ्रूट जैम टोस्ट, ब्लैकबेरी जैम टोस्ट, क्रीम एंड टोमेटो कुकुम्बर फिलिंग टोस्ट इत्यादि तैयार कर वाह-वाह लूटी।
.
.इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल श्रीमती सुखजिंदर कौर ने शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्रों की सम्मानित करते हुए बताया कि सभी संतुलित भोजन लेकर स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। उन्होंने शाकाहारी भोजन के लाभ एवं बदलती खानपान की आदतों के बारे में भी जानकारी दी। प्रतियोगिता को सफल बनाने में समूह स्कूल स्टाफ ने सहयोग दिया।
. .
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें




































