धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ किया परिवारिक गुरु व बड़े बजुर्गों ने शुभारंभ,
PTB News “हेल्थ” : जालंधर के एस.टी. अस्पताल को कौन नहीं जनता, जिसका जीकर तब किया जाता है जब कोई निःसंतान दंपति के घर में काफी समय बीत जाने के बाद भी कोई किलकारी नहीं गूंजती और वह आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति का सहारा लेने के लिए जालंधर के फुटबाल चौंक के पास स्थति ST Hospital के Dr. Ashish Kapoor के पास पहुंचता है और वहां उनेक द्वारा दिए गए मार्गदर्शन पर चलता है /
लेकिन कुछ ऐसे निःसंतान जोड़े भी होते हैं जिनको आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति से भी कोई लाभ नहीं पहुंचता और उनको मजबूरन एलोपैथी चिकित्सा का सहारा लेना पड़ता है, लेकिन उसमें भी ज्यादा खर्च की वजह से उनको वह उपचार महंगा पड़ता है / इसी दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए अब St Hospital & Infertility Centre के Dr. Asheesh Kapoor ने अपने इस अस्पताल में IVF Tretment जिसे Test Tube Baby Center भी कहा जाता है का शुभारंभ कर दिया है /
इसके माध्यम से संतान प्राप्ति के इच्छुक दंपतियों के लिए अब IVF सैंटर में आकर अपना इलाज करवा सकते हैं और संतान सुख की प्राप्ति कर सकते हैं / बीते दिन St Hospital & Infertility Centre में IVF सैंटर का शुभारंभ हुआ / इस उपलक्ष्य में निजात्म नगर स्थित श्री अद्वैत स्वरूप आश्रम की प्रमुख मीरां बाई जी ने विशेष रूप से उपस्थित होकर सैंटर का उद्घाटन किया / उन्होंने सैंटर प्रबंधकों और उनके परिवार के सदस्यों को आर्शीवाद भी दिया /
इस अवसर पर सैंटर में हवन-यज्ञ का भी आयोजन हुआ / इसमें पं. प्रमोद शास्त्री ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ सैंटर प्रबंधकों, विशेषज्ञों की टीम और स्टाफ से आहूतियां डलवाईं / सैंटर के उद्घाटनी समारोह में एस. टी. ग्रुप के चेयरमैन हरीश कपूर, डायरैक्टर कम काऊंसलर डॉ. आशीष कपूर, भावना कपूर, डॉ. नवनीत कपूर, आकांक्षा कपूर, अर्पित कपूर, बत्रा प्लाजा लुधियाना से विक्की बत्रा, हेमा बत्रा, हरीश इंटरनैशनल लुधियाना से सौरव छाबड़ा,
श्रुति छाबड़ा, भाजपा के उपाध्यक्ष प्रदीप खुल्लर और AGI क्राइम राजेश्वर सिंह सिद्धू के अलावा डॉ. वेद प्रकाश गुप्ता, डॉ. चित्रा गुप्ता, डॉ. रिम्मी महाजन, डॉ. निखिल गुप्ता, डॉ. वरिंदर अत्री, डॉ. शक्ति चोपड़ा, प्रसिद्ध समाज सेवक मोनिक नंदा डॉ. सुरजीत भाटिया और सिविल सर्जन ऑफिस से दीपक बपोरिया समत बड़ी संख्या में इलाके के गणमान्य व्यक्ति और कपूर परिवार के सदस्यगण भी उपस्थित रहे / इस दौरान कपूर परिवार के परिजनों और गणमान्यों ने डॉ. आशीष कपूर और ST Group के चेयरमैन हरीश कपूर तथा उनके पारिवारिक सदस्यों को सैंटर की शानदार ओपनिंग पर मुबारकबाद भी दी /

































