PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर पहुंचे शिरोमणि अकाली दल के प्रधान ने कहा भाजपा ने खालसा पंथ की पवित्र संस्थाओं पर किया सीधा हमला,

SAD accepts challenge BJP has launched direct attack on Khalsa Panth sacred institutions Sukhbir Singh Badal Jalandhar Shiromani Akali Dal Badal

अकाली दल दमन के आगे नहीं झूकेगा, मुगलों ने कोशिश की, अंग्रेजों ने कोशिश की, इंदिरा जैसी कांग्रेसी हुक्मरानों ने कोशिश की, भाजपा को भी आजमाने दीजिए, उन्हें जल्द पता चल जाएगा कि वे किसके खिलाफ कर रहे हैं कोशिशें,

PTB Big Political न्यूज़ करतारपुर / जालंधर : भाजपा और केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आज मनजिंदर सिंह सिरसा के भाजपा में जाने को बलपूर्वक और गंदे हथकंडों को ‘खालसा पंथ’ सिख धार्मिक संस्थाओं और शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक संस्थाओं पर सीधा हमला करार दिया है।

सरदार बादल ने यहां पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा,‘‘ यह हमारे सिद्धांतों पर डटकर खड़े होने, उनके साथ गठबंधन तोड़ने और किसानों के खड़े होने तथा मंत्रिमंडल छोड़ने के लिए हमारे खिलाफ भाजपा का बदला है। लेकिन हमें किसी बात का कोई मलाल नही है। वास्तव में , हमने जो किया हमें उस बात पर बहुत गर्व है। हमें परवाह नही है कि सिद्धांतो पर खड़े होने के क्या परिणाम होंगें। सरदार बादल ने कहा कि हम दमन ,अत्याचार और षडयंत्रों के लिए तैयार हैं तथा उन्हे हर हालत में हरांएगें’’।

अकाली दल अध्यक्ष ने आगे कहा, ‘‘यह नया हमला दमन, अत्याचार और साजिश की पुरानी रणनीति का सिलसिला है। यह भावना मिरी पीरी के सिद्धांत का प्रतीक है, जिसका अकाली दल हमेशा समर्थन करता आया है और आगे भी करता रहेगा। ‘‘ उन्हे सब कुछ करने की कोशिश करने दो। दमन हमें तोड़ नही सकता। मुगलों ने कोशिश की, अंग्रेजों ने कोशिश की, इंदिरा गांधी सहित कांग्रेसी हुक्मरानों ने कोशिश की। पूरी दुनिया जानती है कि क्या परिणाम हुआ था। अकाली दल अध्यक्ष ने घोषणा की कि इस बार भी अलग नही होगा’’।

SAD accepts challenge BJP has launched direct attack on Khalsa Panth sacred institutions Sukhbir Singh Badal Jalandhar Shiromani Akali Dal Badal

सरदार बादल ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतांत्रिक विपक्ष, विशेषकर अल्पसंख्यकों से निपटने के लिए सत्ता का दुरूपयोग करने के मामले में निम्न स्तर पर गिर रही है। उन्होने कहा, ‘‘ उन्होने सिरसा के सिर पर बंदूक तान दी और उसे जेल और भाजपा में शामिल होने के बीच एक का चयन करने के लिए कहा। मैं इतना निराश और दुखी हूं कि दमन के खिलाफ अपने धर्म की परंपराओं के प्रति सच्चे होने के बजाय सिरसा ने झूकना चुना। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है,खासकर किसी ऐसे व्यक्ति की ओर से जिसे सिखों और अकाली दल ने इतना सम्मान दिया है’’।

सरदार बादल ने बताया कि शिरोमणी अकाली दल(दिल्ली यूनिट) के अध्यक्ष जत्थेदार हरमीत सिंह कालका और डीएसजीएमसी के 11 अन्य सदस्यों के खिलाफ इसी तरह के मामले दर्ज किए गए हैं। ‘‘ मुझे गर्व है कि उन सभी ने खालसा की परंपराओं को कायम रखा और दुश्मनों से समझौता करने के बजाय अत्याचारी से लड़ने का फैसला किया। सिख जनता की नजर में वे नायक के रूप में उभरे हैं। पार्टी के अध्यक्ष के रूप में जिसे दिल्ली सिख संगत ने डीएसजीएमसी चुनावों में विश्वास से सम्मानित किया, मुझे उन यौद्धाओं पर गर्व है’’।

सरदार बादल ने कहा कि सिरसा के शिरोमणी अकाली दल छोड़ने से पंजाब में मामूली लहर भी पैदा नही होगी, क्योंकि पंजाब में उनका अनुसरण करने वाला नही है। ‘‘ पंजाब में हर कोई जानता है कि उनकी यहां कोई जड़े नही हैं’’ यह पूछे जाने पर कि क्या केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा अन्य अकाली नेताओं को भी निशाना बनाया जा सकता है। सरदार बादल ने कहा कि वे किसी भी हालत में नही रूकेंगें। ‘‘ हम खालसा पंथ के दुश्मनों के हर दमनकारी