PTB न्यूज़ शिक्षा : हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर की बी.एस.सी. नॉन मेडिकल सेमेस्टर-2 की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी मेरिट लिस्ट में स्थान प्राप्त कर कालेज का नाम रौशन किया है। कु. हरलीन कौर ने 400 में से 379 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान, कु. जोबनवीर कौर ने 376 अंक प्राप्त कर चौथा स्थान प्राप्त किया।
कु. साहिबप्रीत कौर ने 375 अंक प्राप्त कर पांचवा स्थान, कु. मनवीन कौर ने 374 अंक प्राप्त कर छठा स्थान, कु. हरप्रीत कौर ने 372 अंक प्राप्त कर सातवां स्थान प्राप्त किया। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने छात्राओं व अध्यापकों को बधाई दी तथा उनके मंगल भविष्य की कामना की।



































