PTB News

Latest news
Asian Games 2026 में नीरू का लगा सटीक निशाना, भारत की झोली में डाला 5वां गोल्ड इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप द्वारा श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में 'बेगमपुरा डायलॉग्स-... 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री एलपीयू ने अपने छात्रों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई, यूनिवर्सिटी ने अपने छात्र समुदाय की तारीफ़ ... शहीद भगत सिंह जी को श्रद्धांजलि देने खटकड़ कलां पहुंचे सेंट सोल्जर ग्रुप के विद्यार्थी, रायत बहरा इंटरनेशनल स्कूल होशियारपुर के छात्र महेश ने सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीत... आर्य समाज (किला), विक्रमपुरा, जालंधर में वेद कथा के विशेष प्रोग्राम का समापन, सरकारी अस्पताल में जन्म लेने वाले नवजात को मिलेगी सोने की अंगूठी, सरकार ने शुरू की योजना LPU में पैदा हुई तनावपूर्ण माहौल के बाद DGP गौरव यादव का सख्त आदेश Chitkara University विवाद को लेकर महिला आयोग सख्त, गायब छात्राओं को लेकर मांगा जवाब

दुबई से सोने की खेप ला रहे दो लोगों को DRI की टीम ने एयरपोर्ट पर ही पकड़े, बताई जा रही है करोड़ों की क़ीमत,

punjab amritsar caught 36kg gold recovered 610 crore last year 849 crore recovery in 3 months this year Punjab

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : डायरेक्टोरेट रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दुबई से आए दो लोगों से पेस्ट की शक्ल में 3.6 किलो सोना पकड़ा है। सोने की मार्केट वैल्यू 1.90 करोड़ आंकी जा रही है। तस्कर इसे हेड गियर (खास किस्म की टोपी) में छुपाकर ला रहे थे। इसी पैटर्न पर एजेंसी ने फरवरी में भी 9.2 किलो सोना पकड़ा था।

इस बरस तीन महीने में अब तक 8.49 करोड़ रुपए का सोना पकड़ा जा चुका है। वहीं साल 2021 के 12 महीनों में 6.10 करोड़ का गोल्ड पकड़ा गया था। यािन इस बरस 2.39 करोड़ का ज्यादा सोना पकड़ा जा चुका है। इस दौरान 10 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।

श्री गुरु राम दास जी इंटरनेशनल पर कस्टम कमिश्नर (प्रिवेंटिव) राहुल नानगरे के दिशा-निर्देश पर जहां चौकसी बढ़ी है, वहीं पर बैगेज स्कैनिंग मशीन भी लगा दी गई है। अगर यात्री शरीर में सोना छुपाकर लाता है तो उसे कस्टम की टीम दबोच लेती है। टीम लगातार सोने की तस्करी के बदले ट्रेंड का भी विश्लेषण करती है। कस्टम अधिकारियों के मुताबिक सोने की तस्करी दुबई से आने वाली फ्लाइटों के जरिए हो रही है।