PTB News

Latest news
Asian Games 2026 में नीरू का लगा सटीक निशाना, भारत की झोली में डाला 5वां गोल्ड इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप द्वारा श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में 'बेगमपुरा डायलॉग्स-... 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री एलपीयू ने अपने छात्रों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई, यूनिवर्सिटी ने अपने छात्र समुदाय की तारीफ़ ... शहीद भगत सिंह जी को श्रद्धांजलि देने खटकड़ कलां पहुंचे सेंट सोल्जर ग्रुप के विद्यार्थी, रायत बहरा इंटरनेशनल स्कूल होशियारपुर के छात्र महेश ने सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीत... आर्य समाज (किला), विक्रमपुरा, जालंधर में वेद कथा के विशेष प्रोग्राम का समापन, सरकारी अस्पताल में जन्म लेने वाले नवजात को मिलेगी सोने की अंगूठी, सरकार ने शुरू की योजना LPU में पैदा हुई तनावपूर्ण माहौल के बाद DGP गौरव यादव का सख्त आदेश Chitkara University विवाद को लेकर महिला आयोग सख्त, गायब छात्राओं को लेकर मांगा जवाब

इंसानियत फिर हुई शर्मशार, 50 रुपए के लिए कर दिया युवक का कत्ल,

Humanity again shamed, youth killed for 50 rupees

PTB Crime News तरनतारन : पंजाब के तरनतारन में एक युवक का 50 रुपए के लेन-देन में कत्ल कर दिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। परिवार ने गांव के ही एक युवक पर आरोप लगाए हैं। आरोपी की पहचान कुलदीप सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस ने गांव के ही कुलदीप सिंह व 4 अज्ञातों के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

घटना खेमकरण के सरहदी गांव कलसियां की बताई जा रही है। मृतक की पहचान गांव के ही गुरसाहिब सिंह के तौर पर हुई है। परिवार ने पुलिस को बताया कि उसने गांव के ही एक युवक से 50 रुपए लेने थे। जब गुरसाहिब पैसे लेने के लिए उक्त आरोपी के पास गया तो दोनों की पैसों को लेकर कहा सुनी हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसके मुंह पर वार किए। तब तक वार करता रहा, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। शव को मोर्चरी में रखा गया है। पुलिस ने कुलदीप सिंह को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी तरनतारन ने जानकारी दी कि युवक की मौत रात के करीब 2 बजे के करीब हुई है। सुबह शव को देख पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस हर पक्ष से छानबीन कर रही है।