PTB News

Latest news
Asian Games 2026 में नीरू का लगा सटीक निशाना, भारत की झोली में डाला 5वां गोल्ड इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप द्वारा श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में 'बेगमपुरा डायलॉग्स-... 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री एलपीयू ने अपने छात्रों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई, यूनिवर्सिटी ने अपने छात्र समुदाय की तारीफ़ ... शहीद भगत सिंह जी को श्रद्धांजलि देने खटकड़ कलां पहुंचे सेंट सोल्जर ग्रुप के विद्यार्थी, रायत बहरा इंटरनेशनल स्कूल होशियारपुर के छात्र महेश ने सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीत... आर्य समाज (किला), विक्रमपुरा, जालंधर में वेद कथा के विशेष प्रोग्राम का समापन, सरकारी अस्पताल में जन्म लेने वाले नवजात को मिलेगी सोने की अंगूठी, सरकार ने शुरू की योजना LPU में पैदा हुई तनावपूर्ण माहौल के बाद DGP गौरव यादव का सख्त आदेश Chitkara University विवाद को लेकर महिला आयोग सख्त, गायब छात्राओं को लेकर मांगा जवाब

कनाडा में भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या, विदेश मंत्री ने जताया शोक,

Indian student shot dead in Canada, Foreign Minister expressed grief

PTB Shocking News टोरंटो : कनाडा के टोरंटो शहर से खबर सामने आई हैं की यहां रेलवे स्टेशन के बाहर गोलीबारी में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई। मृतक छात्र की पहचान कार्तिक वासुदेव (21) के तौर पर हुई है। छात्र की मौत पर भारत के वाणिज्य दूतावास और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट कर शोक जताया है। 

मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार, कार्तिक को लगभग 5 बजे सेंट जेम्स टाउन स्थित शेरबॉर्न सबवे स्टेशन के ग्लेन रोड गेट पर गोली मारी गई।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एक ऑफ-ड्यूटी पैरामेडिकल कर्मचारी ने उसका शुरूआती इलाज किया। जल्द ही कार्तिक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

परिवार का कहना है कि उनके पास टोरंटो पुलिस का फोन आया जिसमें उन्होंने बताया कि कार्तिक अब इस दुनिया में नहीं रहा। कार्तिक दो भाइयों में सबसे बड़ा था वहीं कार्तिक के पिता गुरु ग्राम में नौकरी करते हैं और गाजियाबाद के साहिबाबाद में रहते हैं।