PTB News

Latest news
Asian Games 2026 में नीरू का लगा सटीक निशाना, भारत की झोली में डाला 5वां गोल्ड इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप द्वारा श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में 'बेगमपुरा डायलॉग्स-... 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री एलपीयू ने अपने छात्रों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई, यूनिवर्सिटी ने अपने छात्र समुदाय की तारीफ़ ... शहीद भगत सिंह जी को श्रद्धांजलि देने खटकड़ कलां पहुंचे सेंट सोल्जर ग्रुप के विद्यार्थी, रायत बहरा इंटरनेशनल स्कूल होशियारपुर के छात्र महेश ने सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीत... आर्य समाज (किला), विक्रमपुरा, जालंधर में वेद कथा के विशेष प्रोग्राम का समापन, सरकारी अस्पताल में जन्म लेने वाले नवजात को मिलेगी सोने की अंगूठी, सरकार ने शुरू की योजना LPU में पैदा हुई तनावपूर्ण माहौल के बाद DGP गौरव यादव का सख्त आदेश Chitkara University विवाद को लेकर महिला आयोग सख्त, गायब छात्राओं को लेकर मांगा जवाब

आम आदमी पार्टी को लगा बड़ा झटका, प्रदेश अध्यक्ष समेत कई नेता BJP में शामिल,

Aam Aadmi Party suffered a big setback many leaders including state president joined BJP

PTB Political News हिमाचल प्रदेश : हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सक्रियता बढ़ने और केजरीवाल के रोड शो के बाद सियासत में उबाल है. प्रदेश में एकाएक सियासी घमासान मच गया है. कांग्रेस, भाजपा से लेकर आम आदमी पार्टी एक्टिव हुई है. लेकिन इस बीच आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है और उन्हें प्रदेशाध्यक्ष ने अलविदा कहते हुए भाजपा का दामन थाम लिया है. आप के संगठन महामंत्री भी भाजपा में शामिल हो गए हैं. लेकिन अब एक अहम जानकारी सामने आ रही है.

दरअसल, अनूप केसरी को आप अपनी पार्टी से निकालने की तैयारी कर रही थी. एक से दो दिन में उनके खिलाफ एक्शन लिया जाना था. लेकिन इससे पहले ही वह पार्टी को टाटा-बाय-बाय कह गए. आम आदमी पार्टी के सूत्रों से पता चला है कि अनूप केसरी के खिलाफ आप की महिला विंग की अध्यक्ष ने शिकायत की थी. दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर मामले में कहा कि महिलाओं के खिलाफ गंदी हरकत करने के आरोप में पार्टी अनूप केसरी को निकालने वाली थी.

सूत्रों का कहना है कि शिकायत के बाद अनूप केसरी से पार्टी पदाधिकारियों ने पूछताछ भी की थी और पूछताछ में वह तर्कसंगत जवाब नहीं दे पाए थे. बाद में पूछताछ समिति ने अनूप केसरी को पार्टी से बाहर निकालने की सिफारिश की थी. इस कड़ी में एक से दो दिन में आम आदमी पार्टी से अनूप केसरी को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता था. हालांकि, इससे पहले ही अनूप केसरी ने पार्टी को अलविदा कह दिया.