PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स... सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स का सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत, एच.एम.वी. के स्नातकोत्तर बॉटनी विभाग की छात्राओं ने प्रतिष्ठित PSCST-वित्तपोषित कैपस्टोन प्रोजेक्ट प... हिमाचल : भारी बारिश से करोड़ों की लागत से बना पुल ढहा, इसी साल होना था उद्घाटन CBSE ने भी 12वीं का रिजल्ट किया जारी, 85.20% स्टूडेंट हुए पास पंजाब बोर्ड 12वीं 2026 का रिजल्ट हुआ जारी, 91.46% बच्चों ने मारी बाजी, पंजाब में डबल म-र्डर! सैर कर रहे भाई के सिर में मारी गो/ली, घर जाकर भाभी का भी किया क/त्ल

आम आदमी पार्टी ने अपने ही नेताओं के खिलाफ की कारवाई, तीन आप नेताओं को किया सस्पेंड,

Aam Aadmi Party took action against its own leaders, suspended three AAP leaders

PTB Big Political चंडीगढ़ : पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मंत्री डॉ. बलजीत कौर के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने वाले अपने तीन नेताओं को सस्पेंड कर दिया है। सस्पेंड किए गए नेताओं में मलोट के ब्लॉक प्रधान राजीव उप्पल, मलोट यूथ विंग सेक्रेटरी साहिल मोंगा और गुरमेल सिंह शामिल हैं। पार्टी के जिला प्रधान जगदेव सिंह बाम ने तीनों नेताओं के खिलाफ पार्टी विरोधी गतिविधियां करने पर कार्रवाई की है।

यह धरना रविवार को शुरू किया गया था। इन नेताओं को मनाने के लिए बुलाया गया था लेकिन वह मंत्री के धरने में आकर बात करने पर अड़े रहे। दरअसल इन प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि मंत्री फोन नहीं उठाती और कांग्रेस और अकाली दल से आए लोगों को ज्यादा तरजीह दी जा रही है।धरने पर बैठे टकसाली आप नेता साहिल मोंगा और ब्लॉक प्रधान राजीव उप्पल ने कहा कि लोगों ने सिस्टम में बदलाव के लिए आम आदमी पार्टी को वोट दिया, लेकिन सिस्टम वैसे ही चल रहा है।

नशा भी वैसे ही सरेआम बिक रहा है और दूसरी पार्टियों से आए लोग अपनी मनमर्जी कर रहे हैं।पार्टी से निष्कासित करने के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह ऐसे ओहदे को ठोकर मारते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह ऐसे किसी निष्कासित पत्र को नहीं मानते क्योंकि यह पंजाब के लेटर पैड पर जारी किया और उस पर जिला प्रधान के हस्ताक्षर हैं, जबकि किसी प्रदेश अधिकारी के हस्ताक्षर होने चाहिए थे।

Latest News