PTB News

Latest news
आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स...

पंजाब के बिजली मंत्री ने General Category को लेकर कही बड़ी बात, अपनी ही बात से फंस गए मंत्री साब,

punjab free electricity scheme bhagwant mann minister harbhajan singh on 600 power units

PTB Big Political चंडीगढ़ : पंजाब में मुफ्त बिजली को लेकर मचे शोर के बीच बिजली मंत्री हरभजन सिंह ने दो-टूक बात की है / उन्होंने कहा कि पहली बार जनरल कैटेगरी को 300 यूनिट फ्री बिजली दे रहे हैं / अगर वह 600 यूनिट से ज्यादा बिजली खर्च करेंगे तो लग्जरी में आ जायेंगे /

उन्होंने आगे कहा कि जनरल कैटेगरी की आम गरीब फैमिली के लिए तो 600 यूनिट पर्याप्त हैं / उन्होंने कहा कि पंजाब में 69 लाख परिवारों का 2 महीने का बिजली बिल 600 यूनिट से कम आता है / ऐसे में उसमें शामिल जनरल कैटेगरी के परिवारों को भी फायदा होगा /

बिजली मंत्री ने कहा कि जनरल कैटेगरी को रोष तो पिछली सरकारों से होना चाहिए / उन्होंने जनरल कैटेगरी को कभी कुछ नहीं दिया / पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार तो जनरल कैटेगरी को भी मुफ्त बिजली के दायरे में लाई है / उनमें तो खुशी की लहर होनी चाहिए, लेकिन मंत्री साब अपने ही कहे बयान में खुद फंस गए, क्योंकि उन्होंने जनरल कैटेगरी के 600 यूनिट को तो लग्जरी बता दिया, लेकिन SC / BC के 600 यूनिट से ज्यादा बिजली उपयोग करने को लेकर किसी तरह का कोई बयान नहीं दिया है /

आपको बता दे कि पंजाब की CM भगवंत मान सरकार ने हाल ही में हर घर को प्रतिमाह 300 यूनिट बिजली फ्री देने की घोषणा की है / पंजाब में बिजली बिल 2 महीने बाद बनता है / ऐसे में 2 महीने में 600 यूनिट फ्री मिलेंगी / अगर SC / BC, फ्रीडम फाइटर्स और BPL परिवारों का बिल 600 से ज्यादा आया तो उन्हें सिर्फ अतिरिक्त यूनिट का ही बिल देना होगा /

मसलन, अगर उनका बिल 640 यूनिट का आया तो सिर्फ 40 यूनिट का बिल देना होगा / इसके अलावा जनरल कैटेगरी का बिल अगर 600 से कम आए तो माफ है, लेकिन इससे एक यूनिट यानी 601 यूनिट का भी आया तो फिर पूरा बिल चुकाना होगा / मंत्री साहब को चाहिए था कि वह ऐसा बयान देते जो सभी वर्ग को सही लगता, एक तरफा बयान से वह खुद ही फंसते हुए दिखाई दे रहे हैं /

Latest News