PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर के पुलिस कमिश्नर ने लोगों को साईबर धोखाधड़ी से बचने के लिए जागरूकता अभियान किया शुरू,

Jalandhar police commissioner Gurpreet Singh Toor started awareness campaign to avoid cyber fraud PTB Big Breaking News

PTB City न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह तूर ने लोगों को साईबर वित्तीय धोखाधड़ी खिलाफ जागरूक करने के लिए विशेष जागरूकता अभियन शुरु किया। जागरूकता पोस्टर जारी करते पुलिस कमिश्नर ने लोगों से अपील की कि साईबर धोखाधड़ी केस सम्बन्धित तुरंत 1930 (सिटिजन फाइनेंशियल साईबर फ्रोड रिपोटिंग और मैनेजमेंट) हैल्पलाइन नंबर पर काल की जाए।

उन्होंने बताया कि गृह मंत्रालय के निर्देश पर सीएफआरएमएस पोर्टल बनाया गया है जिसको स्टेट साईबर सेल की तरफ से चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि साईबर धोखाधड़ी सम्बन्धित रिपोर्ट मिलने पर तुरंत स्पैशल सैल के आधिकारियों की तरफ से कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि साईबर धोखाधड़ी सम्बन्धित अनेक मामले देखे जा सके है, परन्तु चौकस रहते साईबर धोखाधड़ी को रोका जा सकता है।

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि हैल्पलाइन नंबर 1930 के द्वारा पोर्टल पर जानकारी मिलने के बाद शिकायतकर्ता को घटना सम्बन्धित पूरी जानकारी website http://cybercrime.gov.in. पर भेजने के लिए कहा जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके बाद मामले को आगे वाली पड़ताल के लिए स्टेट साईबर सैल को रैफर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने उपरांत मामले को सबंधित बैंक के ध्यान में लाया जाएगा कि इस बैंक खातों में हुए अदान -प्रदान को तुरंत बंद कर दिया जाए जिससे लोगों सख़्त मेहनत के पैसों को बचाया जा सके।

पुलिस कमिश्नर ने यह भी जिक्र किया कि जागरूकता पोस्टरों को जनतक स्थानों के साथ-साथ विभाग के संस्थानों में भी लगाया जाएगा। इससे यहां आने वाले लोगों को अधिक से अधिक जागरूक किया जा सके। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही ए.सी.पी. साईबर क्राइम करन सिंह संधू की देख -रेख में स्पैशल साईबर सैल भी बनाया गया है जिस की निगरानी ए.डी.सी.पी. स्तर के आधिकारियों की तरफ से जा रही है। उन्होंने कहा कि इस साल साईबर सैल पर 187 शिकायतें प्राप्त हो चुकी है,

जिसमें से 78 OTP सांझा करने, 12 ए.टी.ऐम. से पैसे निकलवाने, 14 झूठी काल, 25 लिंक /अप्लाईड और 33 अन्य शामिल है। उन्होंने बताया कि साईबर सैल की तरफ से इन शिकायतों की बारीकी के साथ जांच की जा रही है परन्तु ऐसे जुर्म विरुद्ध लोगों में जागरूकता ऐसी घटनाओं की रोकथाम में बड़ी भूमिका निभा सकती है।