PTB News

Latest news
पंजाब : 450 करोड़ की पकड़ी ड्रग्स, 64 किलो हेरोइन के साथ 2 तस्कर किये गिरफ्तार, DGP गौरव यादव, डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों सहित साइकिलोथान में लिया हिस्सा, जिला वासियों से की नशे के खिलाफ एकजुट ... कैबिनेट ने दी 1000 पुलिस कॉस्टेबल भर्ती को मंजूरी, देश की सबसे बड़ी कंपनी TCS के कर्मचार‍ियों पर लगे गंभीर इल्जाम, दर्ज हुई 9 FIR, जाने पूरा मामला, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की छात्रा ने GNDU में पहला स्थान हासिल किया, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਅੰਬੇਡਕਰ ਜੈਯੰਤੀ ਮੌਕੇ ਵਿਸ਼ੇਸ ਲੈਕਚਰ, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की छात्रा सिमरनप्रीत कौर ने ASMITA अंडर-13 नेशनल फुटबॉल लीग सेमी... पंजाब में स्कूल टीचर पर फेंका एड्सग्रस्त भांजे ने तेजाब, चेहरा झुलसा, 2 बच्चे भी आए चपेट में, जालंधर के Swami Sant Dass Public School में छात्रों में हुई खूनी झड़प, तेजधार हथियारों से किया हमला,... NSA हटने के बावजूद! हाईकोर्ट ने दिया जेल में बंद सांसद अमृतपाल को लेकर बड़ा आदेश

Paris Paralympics 2024 : हिमाचल के बेटे ने भारत का नाम किया रोशन, दिलाया सिल्वर मेडल,

himachal-pardesh-son-gives-silver-medal-india-nishads-brilliant-performance-high-jump

PTB Big Political न्यूज़ पेरिस : भारत के पारा-एथलीट निषाद कुमार को चुनौतियां अपने खेल में और बेहतर करने हौसला देती हैं। निषाद इस साल अक्टूबर में अपना 25वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। लेकिन, उससे पहले पेरिस पैरालंपिक में जो उन्होंने अपने बुलंद हौसले से हासिल किया है, वो कमाल, बेमिसाल और सबसे जुदा है। ऐसा इसलिए क्योंकि वो उस कामयाबी को हासिल करने वाले वो देश के सबसे युवा पारा एथलीट है।

.

.

ये सब हुआ है उस दर्दनाक घटना के 19 साल बाद, जब घास काटने वाली मशीन में फंसकर निषाद का हाथ कट गया था। 1999 में जन्में निषाद कुमार जब 6 साल के थे, तभी घास काटने वाली मशीन के साथ हुए एक हादसे में उन्हें अपना दायां हाथ गंवाना पड़ा था। लेकिन, निषाद ने उस हादसे को अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया। खेलों के प्रति उनका लगाव अपनी मां की वजह से हुआ। निषाद की मां स्टेट लेवल पर वॉलीबॉल और डिस्कस थ्रो की खिलाड़ी रही हैं।

.

.

ऐसे में मां से प्रेरणा लेकर ही उन्होंने भी खिलाड़ी बनने और भारत का नाम रोशन करने की ठानी। बस फिर क्या था, शुरू हो गया किसान पिता के बेटे का खेलों में आगे बढ़ने का सफर। 2009 से शुरू इस सिलसिले को पहला बड़ा ब्रेक इंटरनेशनल मंच पर साल 2019 में मिला, जब उन्होंने वर्ल्ड पारा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के T47 हाई जंप कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल जीता। यहां जीते ब्रॉन्ज मेडल के दम पर उन्होंने टोक्यो पैरालंपिक के लिए क्वालिफाई किया,

.

.

जहां उन्होंने एशियन रिकॉर्ड के साथ सिल्वर मेडल पर कब्जा किया। इसके बाद 2022 में चीन के हांगझू में हुए एशियन पारा गेम्स में निषाद कुमार ने गोल्ड मेडल जीता। टोक्यो पैरालंपिक में 2.06 मीटर की जंप लगाने वाले निषाद ने पेरिस पैरालंपिक में 2.04 मीटर का ही जंप लगाया, इसके बावजूद वो सिल्वर मेडल जीतने में कामयाब रहे। इसी के साथ वो बैक टू बैक पैरालंपिक में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय पारा-एथलीट बन गए हैं।

.

.

निषाद, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के बदुआं गांव के रहने वाले हैं। उनकी पढ़ाई चंडीगढ़ के सेक्टर 10 के DAV कॉलेज से हुई। इसके बाद उन्होंने हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिंटी से आगे की पढ़ाई की। अपने सपनों को पंख लगाने में निषाद कुमार को ओलंपिक गोल्ड क्वेस्ट की ओर से मदद की जाती है।

Latest News