PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर कॉलेज को-एड में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों के लिए ‘नवाज़’ इंडक्शन समारोह आयोजित, एलपीयू और सिमंधर एजुकेशन ने फाइनेंस और एआई के भविष्य पर चर्चा करते हुए सीएफओ और 'बिग फोर' के लीडर्स ... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 'गौरव सम्मान समारोह 2026' का भव्य आयोजन; हिमाचल प्रदेश के राज्य... NHAI टोल में हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा, ED की 14 ठिकानों पर एक साथ हुई छापेमारी PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन,

प्रसिद्ध University में लॉ की पढ़ाई कर रहा छात्र हॉस्टल की 5वीं मंजिल से गिरा, हुई मौत,

himachal-pardesh-shimla-hpu-hostel-5th-floor-student-falls-death-big-news

.

.

PTB Sad न्यूज़ शिमला : शिमला में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुक्रवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया है। जहां HPU के एक हॉस्टल से गिरने से युवक की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक हादसा शुक्रवार देर रात को हुआ है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के एसबीएस ( शहीद भगत सिंह ) हॉस्टल में एक छात्र की 5वीं मंजिल से गिरने से ही मौके पर दर्दनाक मौत ही गई है।

.

.

बताया जा रहा है कि मृतक युवक हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में विधि विभाग (लॉ) में प्रथम वर्ष का छात्र था। मृतक युवक की पहचान किन्नौर जिले के रहने अखिल के रूप में हुई है। सूचना के अनुसार पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोर्स्टमार्टम के लिए IGMC भेज दिया है।

.

.

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में युवक हॉस्टल से कैसे गिरा फिलहाल इसकी जानकारी नही मिल पाई है। पुलिस मौके पहुंच गई है। घटना स्थल को सील कर दिया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस से भी संपर्क करने का प्रयास किया गया। लेकिन फिलहाल पुलिस से संपर्क नहीं हो पाया है। जिसके कारण पुलिस से मामले को लेकर से कोई जानकारी नहीं मिल पाई हैं।

.

.