PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को लेकर गृह मंत्रालय ने लिया बड़ा फैसला,

home-ministry-increased-security-union-minister-chirag-paswan-now-get-z-category-cover

.

.

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : गृह मंत्रालय ने केंद्रीय केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान की सुरक्षा बढ़ा दी है। चिराग को जेड कैटेगरी (Z category) की सुरक्षा प्रदान की गई है। पहले उन्हें एसएसबी (SSB) के कमांडो (Commando) सुरक्षा दे रहे थे अब उन्हें सीआरपीएफ (CRPF) सुरक्षा देगी। देश में कई नेताओं को सिक्योरिटी दी गई है। 

.

.

भारत में गृह मंत्रालय किसी भी व्यक्ति को सुरक्षा देने का निर्णय लेता है। सूत्रों के मुताबिक जेड श्रेणी के तहत चिराग पासवान की सुरक्षा में कुल 33 सुरक्षागार्ड तैनात होंगे। इनके साथ ही 10 आर्म्ड स्टैटिक गार्ड वीआईपी के घर पर रहेंगे, इसके अलावा 6 राउंड द क्लॉक पीएसओ, तीन शिफ्ट में आर्म्ड स्कॉर्ट के 12 कमांडो, वाचर्स शिफ्ट में 2 कमांडो और 3 ड्राइवर राउंड द क्लॉक मौजूद रहेंगे।

.

.

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान बिहार के जमुई से सांसद हैं। चिराग पासवान फिलहाल फ्रांस के डिजॉन शहर में आयोजित 45वें विश्व वाइन सम्मेलन में शामिल होने के लिए गए हुए हैं। चिराग पासवान ने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए राजनीति में कदम रखा। साथ ही पिता की मृत्यु के बाद उन्होंने पार्टी की कमान संभाली। जो अब केंद्र सरकार में केंद्रीय मंत्री हैं।

.

.