PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

Share Market में आज देखने को मिली तेजी, निवेशकों की वेल्थ 5 लाख करोड़ रुपए बढ़ी,

share-market-stock-market-bse-sensex-nse-nifty-28-october-2024-big-news

.

.

PTB Business न्यूज़ जालंधर / मुंबई : सेंसेक्स में हफ्ते के पहले कारोबार दिन आज यानी, सोमवार (28 अक्टूबर) को सेंसेक्स 1100 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 80,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 300 अंक की तेजी है, ये 24,500 के करीब कारोबार कर रहा है। सरकारी बैंकों के शेयरों का इंडेक्स 3% से ज्यादा चढ़ा है।

.

.

बैंक ऑफ बड़ोदा, कैनरा बैंक, और पीएनबी के शेयरों में 3% से ज्यादा की तेजी है। मेटल इंडेक्स में 2% की तेजी है। ऑटो, FMCG और IT इंडेक्स करीब 1% ऊपर है। शेयर बाजार में तेजी से निवेशकों की वेल्थ करीब 5 लाख करोड़ रुपए बढ़ गई। शुक्रवार, 25 अक्टूबर को BSE पर लिस्टेड कंपनियों का ओवरऑल मार्केट कैप 436 लाख करोड़ रुपए था, जो आज 12 बजे बढ़कर 441 लाख करोड़ रुपए हो गया। 

.

.

वारी एनर्जीज का शेयर NSE पर 66.3% ऊपर 2,500 रुपए और BSE पर 69.7% ऊपर 2,550 रुपए पर लिस्ट हुआ। इसका इश्यू प्राइस 1,503 रुपए था। दीपक बिल्‍डर्स का शेयर NSE पर 1.48% नीचे 200 रुपए और BSE पर 2.22% नीचे 198.5 रुपए पर लिस्ट हुआ। इसका इश्यू प्राइस 203 रुपए था। आज रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड कर रहे हैं।

.

.

रिलायंस इंडस्ट्रीज की एनुअल जनरल मीटिंग में चेयरमैन मुकेश अंबानी ने शेयरहोल्डर्स को अपने हर एक शेयर पर एक शेयर बोनस देने का ऐलान किया था। बोनस के बाद आज शेयर मामूली तेजी के साथ 1,330 रुपए के एडजस्टेड प्राइस पर कारोबार कर रहा है। आखिरी कारोबारी दिन कंपनी का शेयर 2,656.30 रुपए पर बंद हुआ था। पिछले एक महीने में RIL के शेयरों में 10% की गिरावट आई है।

.