PTB News

Latest news
एच.एम.वी. मेें अन्तर्राष्ट्रीय पाई ( π) दिवस का आयोजन Online सट्टेबाजी और गेमिंग करने वालों के खिलाफ केंद्र सरकार का बड़ा कदम, पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर विमेन जालंधर में श्रद्धा और कृतज्ञता के साथ मात-पिता दिवस मनाया गया, इनोसेंट हार्ट्स ने "इंटरव्यू स्किल्स व पर्सनैलिटी डेवलपमेंट" पर आयोजित की वर्कशॉप, सेंट सोल्जर ग्रुप की छात्रा चारवी कपूर ने राष्ट्रीय स्तर पर चमकाया ग्रुप का नाम, आम आदमीं पार्टी के सांसद हरभजन सिंह ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल, हिमाचल के मुख्यमंत्री ने की पंजाब के मुख्यमंत्री से फोन पर बात, HRTC बसों को लेकर CM पंजाब ने कही बड़... जालंधर, इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट की चेयरपर्सन की जॉइनिंग के दौरान डिप्टी मेयर ने व्यक्ति को पकड़ा, कहा-चोर... पृथ्वी पर लौटीं सुनीता विलियम्स को अभी करना होगा कई चुनौतियों का सामना, पंजाब में हिमाचल की सरकारी बस में हमलावरों ने की तोड़फोड़, बस सेवाएं बंद करने को लेकर यूनियन प्रधान ने...
Translate

नहीं रहे देश के सबसे प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा, 86 साल की उम्र में हुआ निधन,

ratan-tata-died-at-the-age-of-86-in-mumbai-ratan-tata

टाटा के चेयरमैन, राष्ट्रपति, मोदी व राहुल ने जताया शोक,

.

.

PTB Sad न्यूज़ मुंबई : टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन नवल टाटा का 86 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने बुधवार देर रात करीब 11 बजे अंतिम सांस ली। वे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल की इंटेसिव केयर यूनिट (ICU) में भर्ती थे और उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे।

.

टाटा का पार्थिव शरीर नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (NCPA) में रखा गया है। यहां लोग शाम 4 बजे तक अंतिम दर्शन कर सकेंगे। शाम को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। टाटा के निधन की जानकारी उद्योगपति हर्ष गोयनका ने सबसे पहले दी। उन्होंने रात 11:24 बजे सोशल मीडिया पर लिखा, ‘घड़ी की टिक-टिक बंद हो गई। टाइटन नहीं रहे।

.

.

रतन टाटा ईमानदारी, नैतिक नेतृत्व और परोपकार के प्रतीक थे।’ पद्म विभूषण और पद्म भूषण से सम्मानित रतन टाटा को 7 अक्टूबर को भी ICU में भर्ती किए जाने की खबर थी। हालांकि, उन्होंने ही इसका खंडन करते हुए कहा था कि वे ठीक हैं, रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल पहुंचे हैं।

.

टाटा के चेयरमैन, राष्ट्रपति, मोदी व राहुल ने जताया शोक :–

टाटा चेयरमैन एन चंद्रशेखरन: हम अत्यंत दुख के साथ रतन टाटा को विदाई दे रहे हैं। समूह के लिए टाटा एक चेयरपर्सन से कहीं ज्यादा थे। मेरे लिए वे एक गुरु, मार्गदर्शक और मित्र थे।

राष्ट्रपति मुर्मू: भारत ने एक ऐसे आइकॉन को खो दिया है, जिन्होंने कॉर्पोरेट ग्रोथ, राष्ट्र निर्माण और नैतिकता के साथ उत्कृष्टता का मिश्रण किया। पद्म विभूषण और पद्म भूषण से सम्मानित रतन टाटा ने टाटा ग्रुप की विरासत को आगे बढ़ाया है।

.

PM नरेंद्र मोदी: टाटा एक दूरदर्शी बिजनेस लीडर, दयालु आत्मा और एक असाधारण इंसान थे। उन्होंने भारत के सबसे पुराने और सबसे प्रतिष्ठित व्यापारिक घरानों में से एक टाटा ग्रुप को स्थिर नेतृत्व प्रदान किया। उनका योगदान बोर्ड रूम से कहीं आगे तक गया।

राहुल गांधी: रतन टाटा दूरदृष्टि वाले व्यक्ति थे। उन्होंने बिजनेस और परोपकार दोनों पर कभी न मिटने वाली छाप छोड़ी है। उनके परिवार और टाटा कम्युनिटी के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।

.

.

Latest News