PTB News

Latest news
20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान NEET-UG 2026 का आया रिजल्ट, 11.21 लाख स्टूडेंट्स हुए पास, पंजाब-हरियाणा के दो छात्रों ने किया टॉप जालंधर कैंट स्टेशन पर पहुंचे DGP Gaurav Yadav, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा जालंधर! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले लगा भारी ट्रैफिक जाम जालंधर से PM मोदी करेंगे ‘मिशन पंजाब 2027" की शुरुआत, सड़क के रास्ते पहुंचेंगे PM केंट स्टेशन, कुल 4 ...

देश की जनता को लगा फिर झटका, गाड़ी टंकी फुल कराने से पहले चेक करें लेटेस्ट दाम,

petrol-diesel-price-rates-petrol-and-diesel-released-check-latest-prices-before-filling-vehicle-tank

.

.

PTB Big न्यूज़ दिल्ली : हर रोज सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियों पेट्रोल और डीजल का नए रेट अपडेट करती है। दरअसल भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। आपको बता दें कि भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं। जिसके बाद हर सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियों पेट्रोल और डीजल का नए रेट अपडेट करती है।

.

.

ऐसे ही तेल कंपनियों ने 18 सितंबर यानि आज के लिए पेट्रोल-डीजल की नई दरें जारी कर दी है। ऐसे में गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले यह जानना जरूरी है कि आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल किस दाम से मिल रहा है। जिसके मुताबिक आज कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम घट गए हैं। लेकिन कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ गई हैं।

.

.

वहीं अगर राज्य स्तर पर बात करें तो आज बिहार में पेट्रोल 36 पैसे बढ़कर 107.17 रुपये प्रति लीटर और डीजल 34 पैसे बढ़कर 93.89 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं, महाराष्ट्र में पेट्रोल-डीजल सस्ता हो गया है। यहां पेट्रोल के दाम 23 पैसे घटकर 104.49 रुपये प्रति लीटर और डीजल 23 पैसे घटकर 91.01 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। जबकि यूपी में पेट्रोल 2 पैसे घटकर 94.49 रुपये प्रति लीटर और डीजल 3 पैसे घटकर 87.55 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

.

.

तो चलिए जानते हैं देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट:—

# दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर है।
# मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर है।
# कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर है।
# चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर है।