PTB News

Latest news
2026 के ग्रेजुएट्स के लिए बड़ी खबर, यह प्रसिद्ध Immigration मात्र 3-4 हफ्तों में दिला रहा है ऑस्ट्रे... विदेश में पढ़ाई करने का सुनहरा मौका, प्रसिद्ध इमीग्रेशन कल से पंजाब, चंडीगढ़ और जम्मू में आयोजित कर ... पंजाब-हिमाचल भाईचारे पर चिंता, CM सुक्खू से पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग : सुखजिंदर सि... पंजाबी ट्रक ड्राइवर को 75 साल की हुई कैद, नहीं मिलेगी 55 साल तक जमानत, जाने मामला पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड - 2026 में शानदार प्रदर्शन, कसोल फायरिंग Case : वारदात के बाद विदेश भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने किया पंजाब से गिरफ्तार

पंजाब से हिमाचल प्रदेश घूमने गए लोगों ने की गुंडागर्दी, पुलिस ने किया गिरफ्तार,

tourists from punjab pointed sword on toll barrier worker Himachal Police Fir Registered

PTB Big न्यूज़ हिमाचल प्रदेश / कसौली : पंजाब से आए पर्यटकों ने टोल बैरियर कर्मी को तलवार से डराने की कोशिश की और उसके साथ हाथापाई की। जानकारी के अनुसार सुबह 4 बजे सीएच नंबर की गाड़ी में 3 पुरुष और 2 महिलाएं हैरिटेज मार्कीट रोड से आए और कैंट बोर्ड कसौली की पार्किंग में गाड़ी पार्क कर दी।

जब बैरियर कर्मी ने उनसे टोल मांगा तो उन्होंने कहा कि जब वह सुबह वापस जाएंगे तो टोल दे देंगे। उसके बाद टोल बैरियर कर्मी ने उनकी गाड़ी पार्किंग में लगवा दी। उसके उपरांत जब वह गाड़ी वापस ले जाने लगे तो टोल कर्मी दिनेश कुमार ने उनसे पर्ची मांगी।

पर्ची न मिलने पर दिनेश कुमार ने टोल टैक्स कटवाने के लिए कहा, लेकिन पर्यटक टोल टैक्स कटवाने से मना करने लगे और दिनेश कुमार से लड़ाई करने लगे। उनमें से एक व्यक्ति ने दिनेश कुमार को थप्पड़ मार दिया और दूसरे ने तलवार निकाल ली।

उसके उपरांत दिनेश कुमार ने और टोल कर्मियों को बुलाया और इसकी सूचना पुलिस को दी। DSP परवाणु प्रणव चौहान ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना कसौली में मामला दर्ज कर उनसे प्राप्त हथियार को जब्त कर लिया गया है। पुलिस प्रशासन द्वारा आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Latest News