PTB News

Latest news
आई वी वर्ल्ड स्कूल में राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह (14–20 नवंबर) के अंतर्गत रोचक गतिविधियों का आयोजन,... एचएमवी की मान्या ने 8.49 सीजीपीए के साथ यूनिवर्सिटी में पहला स्थान हासिल किया, केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों के 40 वर्ष पूरे होने के बाद राज्य को मिलेगी 50 प्रतिशत मुफ्त बिजली रॉयल्... जालंधर की AGI Infra ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया पंजाब का मान जालंधर : आप के राज में क्या जालंधर सेंट्रल में अभी भी बिक रहा है नशा, एक हत्या के बाद खड़े हुए कई सवा... एच.एम.वी. में पद्मश्री प्रो. एच.सी. वर्मा के साथ ‘फिजिक्स मंथन’ का आयोजन, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न शाखाओं में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया श्री गु... इनोसेंट हार्ट्स में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व, जीएनए यूनिवर्सिटी ने कपूरथला में शिक्षकों के सम्मान में ‘आभार 2026’ – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार सम... पंजाब : 8 साल के बच्चे को खेलते समय कुत्तों ने नोच-नोचकर मार डाला, 3 बहनों का था इकलौता भाई

पंजाब पुलिस को मिली बड़ी कामयाब, कबड्डी खिलाडी संदीप नंगल अंबियन हत्याकांड के मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार,

Big news in Sandeep Nangal Ambian murder case Main accused of murder arrested Jalandhar Chandigarh PTB Big News

PTB Big न्यूज़ जालंधर / चंडीगढ़ : प्रसिद्ध कब्बडी खिलाडी संदीप अंबिया हत्याकांड से जुड़ी एक अहम खबर सामने आ रही है / जहां पंजाब पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है / आपको बता दें कि मृतक कबड्डी खिलाडी संदीप अंबिया की कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

पुलिस ने हत्या की जांच में तीन प्रमुख साजिशकर्ताओं को भी नामजद किया है, पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया था कि स्नोवर सिंह ने ओंटारियो के राष्ट्रीय कबड्डी महासंघ का गठन किया था और विभिन्न खिलाड़ियों को अपने संघ में शामिल होने के लिए मनाने की कोशिश की थी।

आपको यह भी बता दें कि ज्ञात हो कि अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया की पंजाब के जालंधर में एक कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वह 40 साल के थे। पुलिस ने बताया कि संदीप जब नकोदर के मल्लियां खुर्द गांव में टूर्नामेंट स्थल से बाहर आया तो चार लोगों ने उस पर गोलियां चला दीं।

उन्होंने आगे बताया कि कबड्डी खिलाड़ी पर आठ से 10 गोलियां चलाई गईं थीं। आपको यह भी बता दें कि संदीप की हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने ली थी। इसके बाद जग्गू भगवानपुरिया, गैंगस्टर दविंदर बंबिहा समूह ने अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी संदीप की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। पुलिस टीम ने हत्या की गहन जांच करते हुए कार चालक यदविंदर सिंह उर्फ ​​याद को भी गिरफ्तार कर लिया है, जिसके पास से अवैध हथियारों से लदा वाहन भी बरामद किया गया है।