PTB News

Latest news
आई वी वर्ल्ड स्कूल में राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह (14–20 नवंबर) के अंतर्गत रोचक गतिविधियों का आयोजन,... एचएमवी की मान्या ने 8.49 सीजीपीए के साथ यूनिवर्सिटी में पहला स्थान हासिल किया, केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों के 40 वर्ष पूरे होने के बाद राज्य को मिलेगी 50 प्रतिशत मुफ्त बिजली रॉयल्... जालंधर की AGI Infra ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया पंजाब का मान जालंधर : आप के राज में क्या जालंधर सेंट्रल में अभी भी बिक रहा है नशा, एक हत्या के बाद खड़े हुए कई सवा... एच.एम.वी. में पद्मश्री प्रो. एच.सी. वर्मा के साथ ‘फिजिक्स मंथन’ का आयोजन, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न शाखाओं में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया श्री गु... इनोसेंट हार्ट्स में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व, जीएनए यूनिवर्सिटी ने कपूरथला में शिक्षकों के सम्मान में ‘आभार 2026’ – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार सम... पंजाब : 8 साल के बच्चे को खेलते समय कुत्तों ने नोच-नोचकर मार डाला, 3 बहनों का था इकलौता भाई

सभी बैंक के खाताधारकों के ल‍िए बड़ी और एहम खबर, इस नुकसान से बचने के ल‍िए करें यह काम,

pm suraksha and jeevan jyoti bima yojana premium renual date and details delhi

PTB Big न्यूज़ दिल्ली : सरकार की तरफ से आम नागर‍िकों के ल‍िए तमाम तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं / इनमें से कुछ योजनाओं का लाभ आप मामूली सा प्रीम‍ियम देकर उठा सकते हैं / केंद्र सरकार की तरफ से आम आदमी के ल‍िए शुरू की गई ऐसी ही दो योजनाएं हैं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY),

आपको बता दें क‍ि इन योजनाओं का फायदा आप प्रीम‍ियम चुकाकर ले सकते हैं / हर साल इनका 31 मई तक र‍िन्‍यूअल क‍िया जाता है / इनके र‍िन्‍यूअल के ल‍िए आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्‍त धनराश‍ि होना जरूरी है / र‍िन्‍यूअल की यह राश‍ि पूर्व के वर्षों में एनरोल हो चुके लोगों के अकाउंट से ऑटो डेब‍िट होती है /

आपको बता दें प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) में 18 से 50 साल की उम्र वाले जुड़ सकते हैं / इसके ल‍िए 330 रुपये प्रति वर्ष के भुगतान पर 2 लाख रुपये का जीवन बीमा म‍िलता है / इसी तरह प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) में 18 वर्ष से 70 वर्ष की उम्र वाले जुड़ सकते हैं / इसमें 12 रुपये के भुगतान पर 2 लाख रुपये का कवर म‍िलता है /

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) के तहत क‍िसी दुर्घटना के कारण होने वाली मृत्यु या दिव्यांगता को कवर क‍िया जाता है / दुर्घटना में मौत होने पर बीमाधारक को 2 लाख रुपये और आंशिक दिव्यांगता के मामले में बीमाधारक को 1 लाख रुपये द‍िए जाने का प्रावधान है / इस ह‍िसाब से दोनों योजनाओं के ल‍िए 342 रुपये सालाना प्रीम‍ियम 31 मई तक देना होता है / अगर आपके अकाउंट में पर्याप्‍त बैलेंस नहीं है तो आपको बीमा कवर नहीं म‍िल पाएगा / इस स्‍थ‍ित‍ि में आप 4 लाख रुपये के बीमा कवर से वंच‍ित रह जाएंगे /