PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

सिद्धू मूसेवाला ने मौत से पहले अपने दुश्मनों पर किये थे दो फायर, दोस्त ने सुनाई दुःखद दास्ताँ,

punjab ludhiana sidhu moose wala done two fires after firing friend how incident happened Mansa PTB Big News

PTB Big न्यूज़ मानसा : पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्‍या के दौरान उनके साथ गाड़ी में मौजूद रहे दोस्‍त गुरविंदर सिंह ने घटना कैसे हुई इसके बारे में बताया है। घटना में गुरविंदर भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्‍होंंने बताया कि जब गाड़ी पर गोलियां चलीं तो मूसेवाला ने भी दो फायर किए, लेकिन हमालवरोंं ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

DMC अस्पताल लुधियाना में दाखिल गुरविंदर ने बताया कि सिद्धू मूसेवाला रविवार को अपनी बीमार मौसी का हाल जानने के लिए अपने गांव से निकले थे। जैसे ही मानसा के गांव जवाहरके में पहुंचे तो उनकी हत्या कर दी गई। गोली लगने से घायल गुरविंदर सिंह ने कहा कि मैं गाड़ी में पीछे और दूसरा दोस्‍त गुरप्रीत सिंह उनके साथ वाली सीट पर बैठा था।

गुरविंदर सिंह ने बताया कि सिद्धू मूसेवाला की मौसी बीमार थी। वह अचानक उनका हालचाल लेने जाने के लिए तैयार हो गया। गाड़ी में पांच लोगों के बैठने की जगह नहीं थी, इसलिए उन्‍होंने अपने सुरक्षा कर्मियों को साथ नहीं बैठाया। गुरविंदर सिंह के अनुसार जैसे ही वह गांव से कुछ दूर पहुंचे तो सबसे पहले उनके पीछे से एक फायर हुआ। इतने में एक गाड़ी उनके आगे आकर रुक गई। तभी एक युवक गाड़ी के सामने आया और उसने कई गोलियां चलाईं।

गुरविंदर के अनुसार मूसेवाला ने भी अपनी पिस्तौल से जवाब में दो फायर किए थे, मगर सामने वाले हमलावर के पास आटोमैटिक गन होने के कारण वह लगातार फायरिंग करता रहा। मूसेवाला के दो फायर करते ही हमारी गाड़ी पर तीन तरफ से फायरिंग होने लगी। मूसेवाला ने एक बार गाड़ी को भगाने का प्रयास भी किया लेकिन हमें आगे और पीछे दोनों तरफ से घेर लिया गया था।

DMC के डाक्टरों के मुताबिक गुरविंदर के कंधे पर लगी गोली निकाल दी गई है और उस पर प्लास्टर कर दिया गया है। गुरप्रीत के शरीर में लगी तीन गोलियों को निकालने के लिए डाक्टरों की एक टीम लगी हुई है। DMC में पूरी तरह से पुलिस का सख्त पहरा लगाया गया है। घायलों के पास रिश्तेदारों के अलावा किसी को भी नहीं जाने दिया जा रहा है। पुलिस के उच्चाधिकारी बीच-बीच में दोनों घायलों से सवाल पूछ रहे हैं और कुछ समय बाद बाहर आ जाते हैं।