PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद जालंधर में कोंग्रेसियों का फूटा गुस्सा, सरकार का फूंका पुतला, जमकर की नारेबाजी,

Congress angry in Jalandhar after Sidhu Musewala's murder Government burnt effigy shouting slogans Former MLA Sushil Rinku

PTB City न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : पंजाबी गायक एवं मानसा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे प्रसिद्ध पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद पंजाब में गुस्सा फूटना शुरू हो गया है। देर शाम को जालंधर में मूसेवाला की हत्या के बाद कांग्रेसी सड़कों पर उतर आए। जालंधर वेस्ट के विधायक सुशील कुमार रिंकू के नेतृत्व में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं शहर में प्रदर्शन करते हुए पंजाब की आम आदमी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद कांग्रेसियों ने बाबू जगजीवन राम चौक पर देर रात पंजाब सरकार का पुतला भू फूंका।

राज्य में कानून व्यवस्था के निकले दिवाले को लेकर उन्होंने पंजाब सरकार को जमकर कोसा। कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि आम आदमी पार्टी के विधायकों और मंत्रियों ने हर तरफ गुंडागर्दी मचा रखी है। पंजाब के थानों तक में इनके इशारों के बिना केस तक रजिस्टर्ड नहीं हो रहे हैं। कानून व्यवस्था की हालत यह है कि हर रोज राज्य में हत्याएं हो रही हैं। गैंगस्टर आतंकियों का रूप धारण करके आए दिन सुपारी किलिंग कर रहे हैं।

उन्होंने पंजाब सरकार के सुरक्षा वापस लेने पर भी घेराबंदी की। उन्होंने कहा कि सुरक्षा एक गोपनीय मुद्दा है। किसी को सुरक्षा देना या वापस लेना इसे पूरी तरह से गोपनीय रखा जाता है। लेकिन पंजाब की लापरवाह सरकार ने एक तो पंजाब में चार सौ लोगों की सुरक्षा वापस ले ली और ऊपर से जिनकी सुरक्षा वापस ली उनके नाम भी सार्वजनिक कर दिए। उसी की नतीजा है कि पिछले कल सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा वापस ली गई और आज उनकी दिन दहाडे हत्या कर दी गई।

इस दौरान पूर्व विधायक जालंधर वेस्ट सुशील रिंकू ने कहा कि पंजाब सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है। राज्य में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। हर तरफ अराजकता फैली हुई है। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जिनके पास गृह मंत्रालय भी है से कहा कि वह इस हत्याकांड पर नैतिकता के आधार पर अपने दोनों पदों से तुरंत प्रभाव से त्यागपत्र दे दें।