PTB News

Latest news
आई वी वर्ल्ड स्कूल में राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह (14–20 नवंबर) के अंतर्गत रोचक गतिविधियों का आयोजन,... एचएमवी की मान्या ने 8.49 सीजीपीए के साथ यूनिवर्सिटी में पहला स्थान हासिल किया, केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों के 40 वर्ष पूरे होने के बाद राज्य को मिलेगी 50 प्रतिशत मुफ्त बिजली रॉयल्... जालंधर की AGI Infra ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया पंजाब का मान जालंधर : आप के राज में क्या जालंधर सेंट्रल में अभी भी बिक रहा है नशा, एक हत्या के बाद खड़े हुए कई सवा... एच.एम.वी. में पद्मश्री प्रो. एच.सी. वर्मा के साथ ‘फिजिक्स मंथन’ का आयोजन, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न शाखाओं में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया श्री गु... इनोसेंट हार्ट्स में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व, जीएनए यूनिवर्सिटी ने कपूरथला में शिक्षकों के सम्मान में ‘आभार 2026’ – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार सम... पंजाब : 8 साल के बच्चे को खेलते समय कुत्तों ने नोच-नोचकर मार डाला, 3 बहनों का था इकलौता भाई

सावधान अगर आप भी अपने नाबालिग बच्चों को बाइक या कार चलाने को देते हैं तो, देने से पहले पढ़ ले यह खबर,

Be careful if you also give your minor children to drive a bike or car then read this news before giving

PTB Big न्यूज़ लुधियाना : सावधान हो जाएं। घर में बाइक व कार है तो नाबालिग बच्चों को कतई न दें। लाडले की जिद पूरी करने के चक्कर में अब आप भी फंसेंगे। नए मोटर व्हीकल अधिनियम की धारा 180 के तहत अभिभावकों को भी जुर्माने के अलावा माह तक की जेल हो सकती है।

लुधियाना पुलिस ने भी अब नाबालिग के बाइक व कार चलाते पकड़े जाने पर अभिभावकों पर केस दर्ज करना शुरू कर दिया है। थाना लाडोवाल की पुलिस ने एक नाबालिग को कार चलाते पकड़ा और उपकार नगर में रहने वाले उसके पिता अश्विनी नरूला के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

एएसआइ ने बताया कि पुलिस टीम ने लाडोवाल स्थित नए बने बाईपास पर नाकाबंदी की थी। सामने से आई एक कार पुलिस को देख पीछे ही रुक गई। चालक ने हड़बड़ाहट में कार को मोड़ने की कोशिश की लेकिन इस दौरान कार डिवाइडर से टकरा गई।
दस्तावेज चेक करने पता चला कि कार चलाने वाला किशोर 17 साल का है।

वह 12वीं कक्षा का छात्र है। वह बिना ड्राइविंग लाइसेंस के अपने दोस्तों को साथ लेकर पिता की कार में घूमने निकला था। उसके पिता अश्विनी नरूला ने उसे बिना लाइसेंस कार चलाने की अनुमति देकर मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन किया था, इसलिए उन्हें नामजद किया गया है। अश्विनी का रेडीमेड कपड़ों का कारोबार है।

एडीसीपी ट्रैफिक का कहना है कि लुधियाना में नाबालिग के कार चलाने पर पिता के खिलाफ केस दर्ज किए जाने का यह पहला मामला है। जो भी नाबालिग बाइक व कार चलाता पकड़ा गया उसके अभिभावकों पर केस दर्ज किया जाएगा। अगर नाबालिग कोई हादसा कर देता है तो उस पर कार्रवाई के अलावा अभिभावकों को भी दंड भुगतना होगा। इसमें पुलिस आइपीसी की धारा-279 के तहत केस दर्ज कर सकती है और गाड़ी को भी जब्त कर सकती है। इसके बाद गाड़ी अदालत की स्वीकृति पर भी छूट सकती है।

नाबालिग अगर किसी को टक्कर मार दे और वह घायल हो जाए तो उसके खिलाफ आइपीसी की धारा-337 (जख्मी करना) के तहत भी केस दर्ज हो सकता है। दोषी पाए जाने पर उसे सजा भी हो सकती है। अगर घायल की मौत हो जाए तो वही केस धारा-304 ए (लापरवाही से मौत) का बन जाएगा।

ऐसे किसी भी मामले में पीड़ित पक्ष मुआवजे के लिए भी दावा कर सकता है। अगर गाड़ी का बीमा नहीं है तो मुआवजे का भुगतान गाड़ी मालिक को करना होगा।अगर नाबालिग के गाड़ी चलाने से किसी दूसरी गाड़ी को नुकसान होता है तो बीमा कंपनी भी मुआवजे की रकम वाहन मालिक से वसूलती है।