PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

भयानक सड़क हादसे में बस ने पैदल जा रहे व्यक्ति को कुचला, हुई मौत

In a terrible road accident the bus crushed the man died

PTB Accident News बरनाला : आज सुबह बरनाला-बठिंडा मुख्य मार्ग पर घुड़ैली चौंक नजदीक सरकारी बस की फेट लगने के कारण एक नौजवान की दर्दनाक मौत होने की जानकारी मिली है। जानकारी अनुसार काला सिंह पुत्र देस राज निवासी तपा मंडी जो रोजमर्रा की तरह बाबा इंद्र दास जी के डेरे में सेवा करने के लिए पैदल जा रहा था।

जब वह सड़क पार करने लगा तो बठिंडा की तरफ से आती तेज रफ्तार पी.आर.टी.सी बस की जबरदस्त फेट लगने से वह नीचे गिर गया और मौके पर उसकी मौत हो गई। घटना घटने के बाद आरोपी वाहन समेत फरार हो गया। घटना का पता लगते ही परिवारिक मैंबर और आस-पड़ोस के लोगों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को इस बारे जानकारी दी।

पुलिस ने घटना वाली जगह पर आकर सहायक थानेदार और हवलदार के नेतृत्व में मृतक देह को अपने कब्जे में लेकर मिनी सहारा क्लब की एम्बुलेंस द्वारा बरनाला मोर्चरी रूम में भेज दी। परिवारिक सदस्यों ने पत्रकारों से बातचीत करते बताया कि मृतक नौजवान थोड़ा-सा मंदबुद्धि दिमाग का था। पुलिस ने आरोपी चालक खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।