PTB News

Latest news
आई वी वर्ल्ड स्कूल में राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह (14–20 नवंबर) के अंतर्गत रोचक गतिविधियों का आयोजन,... एचएमवी की मान्या ने 8.49 सीजीपीए के साथ यूनिवर्सिटी में पहला स्थान हासिल किया, केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों के 40 वर्ष पूरे होने के बाद राज्य को मिलेगी 50 प्रतिशत मुफ्त बिजली रॉयल्... जालंधर की AGI Infra ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया पंजाब का मान जालंधर : आप के राज में क्या जालंधर सेंट्रल में अभी भी बिक रहा है नशा, एक हत्या के बाद खड़े हुए कई सवा... एच.एम.वी. में पद्मश्री प्रो. एच.सी. वर्मा के साथ ‘फिजिक्स मंथन’ का आयोजन, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न शाखाओं में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया श्री गु... इनोसेंट हार्ट्स में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व, जीएनए यूनिवर्सिटी ने कपूरथला में शिक्षकों के सम्मान में ‘आभार 2026’ – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार सम... पंजाब : 8 साल के बच्चे को खेलते समय कुत्तों ने नोच-नोचकर मार डाला, 3 बहनों का था इकलौता भाई

सिद्धू मूसेवाला के हत्याकांड में शामिल 2 और बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,

sidhu moose wala murder case punjab police arrested 2 from haryana

PTB Big न्यूज़ हरियाणा : सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल 2 युवकों को पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार किया है। इन्हें फतेहाबाद जिले से पकड़ा गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पकड़े गए आरोपी पवन बिश्नोई और खान हैं। दोनों के तार मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े हैं। सूत्रों के मुताबिक मूसेवाला की हत्या में इस्तेमाल हुई बोलेरो गाड़ी से इनका कनेक्शन है। इस बीच दिल्ली पुलिस की एक स्पेशल टीम हत्यारों की तलाश में नेपाल भी गई है।

कोरोला के साथ इसी बोलेरो में आए शूटर्स ने मूसेवाला की हत्या की थी। इन दोनों के खिलाफ मोगा में हत्या का केस भी दर्ज है। इसके अलावा पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस को प्रोडक्शन वारंट पर तिहाड़ जेल से लाकर पूछताछ की तैयारी पूरी कर ली है। अब उसके दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के पास 5 दिन का वारंट खत्म होने का इंतजार किया जा रहा है।