PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

रेलवे ने किया बड़ा बदलाव, ट्रेन का सफर करने से पहले पढ़ ले यह खबर,

Railway made a big change before traveling by train read this news

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : रेलवे के आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाने के लिए कई स्थानों पर चल रहे काम के कारण अगले कुछ दिनों तक हरियाणा की तरफ जाने वाले यात्रियों को परेशानी होगी। उत्तर रेलवे की ओर से चल रहे कार्यों के चलते आगामी कुछ दिनों के लिए कई ट्रेनों को रद कर दिया गया है, जबकि कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है।

इसी कड़ी में शुक्रवार को नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र ईएमयू विशेष (04449), कुरुक्षेत्र-पुरानी दिल्ली ईएमयू विशेष (04452) और अमृतसर-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस(12460/12459) निरस्त है। इसके अलावा, 10 जून तक अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस को भी निरस्त करने का फैसला किया गया है, ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि इस रूट पर सफर करने के लिए टिकट बुक कराने से पहले लोग उत्तर रेलवे की इस ताजा सलाह पर जरूर गौर कर लें।

वहीं, फाजिल्का-पुरानी दिल्ली एक्सप्रेस (14508) शुक्रवार को अंबाला तक चलेगी। वापसी में यह ट्रेन अंबाला से चलेगी। अंबाला से पुरानी दिल्ली के बीच यह रद रहेगी। दो जून को यात्रा प्रारंभ करने वाली जम्मूतवी-दुर्ग एक्सप्रेस (12550) को अंबाला-सहारनपुर-मेरठ सिटी-गाजियाबाद- शाहदरा-पुरानी दिल्ली-सफदरजंग-तुगलकाबाद-पलवल होकर तथा सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस (12203) को मुरादाबाद-सहारनपुर-अंबाला के रास्ते चलाने का फैसला किया गया है। वहीं, कई ट्रेनों को जरूरत के अनुसार मार्ग में कुछ देर के लिए रोककर चलाया जाएगा।