PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के नए एडवोकेट जनरल को लेकर लगाए जा रहे कयासों के बीच आज सीएम मान ने इस पर विराम लगा दिया है। उन्होंने आज कैबिनेट मीटिंग में स्पष्ट कर दिया कि सीनियर एडवोकेट विनोद घई ही पंजाब के नए एजी रहेंगे।
बता दें कि हाल ही में पंजाब के एजी अनमोल रतन सिद्धू ने इस्तीफा दिया था। जिसके बाद नए एजी के लिए विनोद है के अलावा और भी दो नाम सामने आ रहे थे। जिनमे सीनियर एडवोकेट जीएस बल और पुनीत बाली का नाम शामिल था।








































