PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर कॉलेज को-एड में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों के लिए ‘नवाज़’ इंडक्शन समारोह आयोजित, एलपीयू और सिमंधर एजुकेशन ने फाइनेंस और एआई के भविष्य पर चर्चा करते हुए सीएफओ और 'बिग फोर' के लीडर्स ... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 'गौरव सम्मान समारोह 2026' का भव्य आयोजन; हिमाचल प्रदेश के राज्य... NHAI टोल में हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा, ED की 14 ठिकानों पर एक साथ हुई छापेमारी PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन,

डेरा बल्लां के प्रमुख संत निरंजन दास को मिली धमकी, सुरक्षा की एसएसपी से की मांग,

dera ballan chief sant niranjan das received threatening calls jalandhar Punjab

PTB Big न्यूज़ जालंधर : डेरा सचखंड बल्लां प्रमुख संत निरंजन दास को विदेश यात्रा के दौरान प्रचार नहीं करने की धमकी दी गई है। इसको लेकर पुलिस के पास ट्रस्ट ने शिकायत दी है और उनकी विदेश में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। SSP देहाती स्वर्णदीप सिंह को दी शिकायत में ट्रस्ट ने बताया कि संत निरंजन दास इन दिनों विदेश दौरे पर हैं। इटली में एक व्यक्ति ने उन्हें अपने धर्म का प्रचार न करने की धमकी दी है।

उस व्यक्ति ने एक मोबाइल नंबर से बात की। प्राथमिक जांच में पता चला है कि यह नंबर कपूरथला जेल से आपरेट होता है। बता दें कि, इन दिनों संत निरंजन दास स्पेन में हैं। उसके बाद वे अपने अलग-अलग धार्मिक समागमों के लिए जर्मनी, फ्रांस व नीदरलैंड जाएंगे। डेरा सचखंड बल्लां को समर्पित रविदासिया समाज से संबंधित अलग-अलग संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने संयुक्त मांगपत्र में संत निरंजन दास की देश-विदेश में अधिक से अधिक सुरक्षा यकीनी बनाने की मांग की है।

एसएसपी देहाती स्वर्णदीप सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न संस्थाओं ने संत निरंजन दास जी महाराज की सुरक्षा बढ़ाने के लिए मांग पत्र दिया है। संत को धर्म प्रचार न करने संबंधी कहा गया था। मामले की बारीकी से जांच चल रही है। सारा मामला उनके ध्यान में है। सुरक्षा यकीनी बनाने के लिए संबंधित एजेंसियों को अलर्ट भेज दिया गया है /

Latest News